समय का सदुपयोग पर निबंध | Samay Ka Sadupyog Nibandh In Hindi

नमस्कार दोस्तों। आज के इस आर्टिकल में हम समय का सदुपयोग कैसे करें और यह हमारी जिंदगी में किस तरह महत्वपूर्ण है? इसे कैसे इस्तेमाल करें? ताकि हम अपनी जिंदगी को बेहतर बना सके। इन सभी चीजों को नजर में रखते हुए हम समय का सदुपयोग निबंध ( Samay Ka Sadupyog Nibandh ) के जरिए आप लोगों को जानकारी देने का प्रयास करेंगे। तो कृपया इस आर्टिकल को लास्ट तक पढ़े।

Table of Contents

समय का सदुपयोग पर निबंध | Samay Ka Sadupyog Nibandh In Hindi Language

समय व्यक्ति की जिंदगी का सबसे अनमोल धन है। समय से पहले किसी भी व्यक्ति की जिंदगी में कुछ भी नहीं होता है। जो व्यक्ति समय का सदुपयोग करता है। वह व्यक्ति अपनी जिंदगी में सफलता पा लेता है। हम समय का सदुपयोग निबंध (Samay Ka Sadupyog Nibandh) के जरिए जानेंगे, कि समय हमारे लिए कितना महत्त्वपूर्ण है। क्योंकि समय एक ऐसा चक्र है। जो कभी नहीं रुकता यह हमेशा निरंतर चलते ही रहता है। जो व्यक्ति समय का सदुपयोग अच्छे से करता है। वह व्यक्ति निरंतर अपनी सफलता की और अग्रसर होते रहता है।

जो व्यक्ति समय का दुरुपयोग करता है। वह हमेशा असफलता की ओर अग्रसर होते रहता है। और उनके पास पछताने के अलावा और दूसरा कोई रास्ता नहीं होता है। इसलिए हमे हमेशा इस बात का स्मरण रखना चाहिए कि, हमें समय का अच्छे से सदुपयोग करना चाहिए। हमें अपने जिंदगी में समय को निश्चित कर लेना चाहिए, कि हमें इस समय में यह काम करना ही है। चाहे कुछ भी हो जाए। हम अपने काम को उसी समय में करेंगे जो हमने निश्चित किया था। आज जिस तरह का दौर है दुनिया में, कि हमारे लिए हर एक पल, हर एक क्षण काफी कीमती है।

अगर हम ऐसे ही समय की इन हर कीमती पल को बर्बाद करते रहेगें। तो हम अपनी जिंदगी में कुछ नहीं कर पाएंगे। इसलिए समय का हर एक सेकेंड, हर एक मिनट, हर एक घंटा, हर एक दिन जो हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण है। इसे ऐसे ही व्यर्थ के कामों में बर्बाद नहीं करना चाहिए। कोई भी काम को हमें कल पर नहीं छोड़ना चाहिए। क्योंकि जिस काम को आप कल पर छोड़ रहे हो। उसे तो करना ही है। लेकिन क्या आपको पता है, कि उस कल के चक्कर में हमारा कितना समय बर्बाद हो रहा है। अगर वही काम हम अपने समय पर कर लेते हैं।

तो हमारे पास काफी समय बच जाता है, और उस बचा हुआ समय को हम किसी दूसरे काम में लगाकर हम अपनी सफलता की सीढ़ियों को चढ़ते आ रहे होते हैं। इसलिए हमें हमेशा समय का सदुपयोग करना चाहिए। समय का चक्र जब चलता है तो वह किसी को नहीं छोड़ता, चाहे वह राजा हो, या रंक। अगर हम समय का सही से उपयोग नहीं करेंगे, और समय से कुछ हासिल नहीं करेंगे। तो हमें सब छोड़ कर चला जाएगा। जो समय का सही से इस्तेमाल करता है। उसे अर्श से फर्श पर जाने के लिए कोई भी नहीं रोक सकता है।

समय से आज तक नहीं कोई बचा है, और ना ही कोई बच सकता है। क्योंकि समय का मार जब पड़ता है, ना तो इंसान ना घर का रहता है, ना घाट का। इसलिए हमें समय का सदुपयोग हमेशा करना चाहिए। आप लोगों को पता होगा या कहीं ना कहीं पढे ही होंगे, कि स्वामी विवेकानंद जी ने कहा था। उठो, जागो और अपने लक्ष्य की प्राप्ति तक आगे बढ़ो। जब तक कि आप अपने लक्ष्य को पा ना लो। तब तक आप अपना काम समय के साथ पूरे मेहनत और लगन के साथ करो। अर्थात आप अपने समय से जागो, अपना नित्य कर्म करो और अपने काम को समय पर करो।

इसे भी जरूर पढ़े।

सुभाष चंद्र बोस | Netaji Subhash Chandra Bose Par Nibandh

Netaji Subhash Chandra Bose Ke Bare Mein 10 Line Hindi Mein

वसंत ऋतु पर निबंध 1000 शब्द में | Basant Ritu Essay In Hindi

शिष्टाचार पर 10 वाक्य | 10 Lines on Shishtachar in Hindi

क्योंकि यही समय आपकी जिंदगी को बदल सकती है। अन्यथा और दूसरा कोई नहीं। संत कबीर दास ने अपने दोहा में कहा था। कि कल करे सो आज कर, आज करे सो अब, पल में प्रलय होएगी बहुरि करोगे कब। अर्थात किसी भी काम को हम कल करेंगे उसे आज ही क्यों न कर ले, और जिस काम को हम आज करने वाले हैं। उसे अभी ही क्यों न कर ले। क्योंकि किसको पता है कि कब क्या हो जाए आपकी जिंदगी में, यह ना हमें पता है ना आपको इसलिए समय काफी महत्वपूर्ण होता है।

हमें अपने प्रकृति से भी समय का सदुपयोग करना सीखना चाहिए। जैसे कि अगर सूर्य देवता अपने समय पर नहीं उगेंगे तो सुबह नहीं होगा, और समय से नहीं ढलेंगे तो शाम नहीं होगा। उसी तरह चाँद अपने समय से नहीं निकालेंगे तो रात नहीं होगी, और समय से अस्त नहीं होगी तो फिर सवेरा नहीं होगा। और अगर गर्मी के समय में बरसात अपने समय पर नहीं होता है, तो सूखा पड़ जाता है। और फसल बर्बाद हो जाता है। और इंसान पशु-पक्षी सारे गर्मी से बेहाल हो जाते हैं।

इसलिए समय सबके लिए महत्त्वपूर्ण है, और सब का समय निश्चित होता है। इसी तरह इंसान को भी अपना समय निश्चित करना चाहिए, कि हमें इस समय में इस काम को करना है। और दूसरे समय में दूसरे काम को करना है। इसी तरह से समय का सदुपयोग होता है। [Samay Ka Sadupyog Nibandh]

समय का सदुपयोग कैसे करें? | Samay Ka Sadupyog Kaise Karen?

Samay Ka Sadupyog Kaise Karen

अगर हमें अपने जीवन में समय का सदुपयोग करना है। तो हमें,

  • पहले समय का एक सूची बनाना चाहिए। हर एक काम के लिए एक अलग समय निश्चित करना चाहिए। और उन कार्यों को निश्चित किए गए समय पर ही करना चाहिए।
  • अनुशासन भी हमें यह सिखाता है कि, हमें अपने कार्यों को किए गए निश्चित समय में ही करना चाहिए। इससे हमारा काम हमेसा सही समय के साथ पुरा हो जाएगा। और जो व्यक्ति अनुशासन का पालन करता है। असल मायने मे वही व्यक्ति समय का सदुपयोग केआर सकता है।
  • हर एक चीज का एक सही समय होता है। पढाई का खेल कूद का मंनोरंजन का घूमने फिरने का। इसलिए पढ़ाई ले समय पे न तो खेल–कूद करना चहिए और न ही खेल कूद के समय पढाई संभव है।
  • समय का सदुपयोग करने का एक सबसे बेहतर तरीका ये भी है, कि अगर आप कोई खेल खेलते हो तो वो केवल मनोरंजन के लिए नही खेलो। बल्कि ऐसे खेल को खेलो जिससे आपको लाभ हो। जैसे – कबड्डी, खो–खो, फुटबॉल, बैडमिंटन इत्यादि इन खेलो से आपके शरीर को भी काफी फायदे मिलते हैं।
  • अगर आप अपने किसी समय में मनोरंजन के लिए मोबाईल फोन का इस्तेमाल करते हो। तो, इसमें आप ज्ञान की चीजों को देख सकते हो। नॉलेजेबल गेम्स खेल सकते हो। इससे आपका मनोरंजन भी हो जाएगा और आप समय का सदुपयोग भी कर पाओगे।
  • जो समय आप बाहर अपने मित्रों के साथ घूम कर यू ही व्यर्थ कर देते हो उस समय को अगर अपने परिवार को दोगे तो उनसे कई सारी चीजें आपको सीखने को मिलेंगी।
  • किसी फ्री समय में हमे नॉलेजेबल किताबें पढ़नी चाहिए। इनसे हमे कई सारी चीजें सीखने को मिलती हैं।
  • अगर आप घूमने फिरने के सौखिन हो तो, आप अपने इस सौख को पूरा करते हुवे भी आप अपने समय का सदुपयोग कर सकते हो। किसी ऐतिहासिक जगहों पर जाकर, किसी म्यूजियम में जाकर जहा आप उन ऐतिहासिक चीजों के बारे में जान कर अपने ज्ञान को और बढ़ा सके।
  • हमे हमेसा ये ध्यान मे रखना चाहिए। ये समय अगर एक बार बीत गया तो ये पुनः दुबारा कभी भी लौट कर नहीं आएगा। इससे हम कोई भी काम पूरे लगन से करते हैं जिससे हमारे समय का उपयोग सही तरीके से हो पाएगा।
  • कभी भी किसी भी काम को कल पर नही टालना चाहिए, क्योंकि संत कबीर दास ने भी अपने दोहे में कहा हैं।
    कल करे सो आज कर,आज करे सो अब।
    पल में प्रलय होएगी है , बहुरी करेगा कब।

इन सभी चीजों को अपना कर हम समय का सदुपयोग कर सकते हैं।

विद्यार्थी जीवन में समय का सदुपयोग | Vidyarthi Jeevan Mein Samay Ka Sadupyog

Samay Ka Sadupyog Nibandh : अगर देखा जाए तो, समय का सदुपयोग हम विद्यार्थी जीवन से ही सीखते आते हैं। और करते आते हैं। क्योंकि समय का सदुपयोग हमें बचपन से ही हमारे पहले गुरु, हमारे मां-बाप ही सिखाते आते हैं। और उसके बाद हमें हमारे स्कूल में हमारे दूसरे गुरु शिक्षक सीखाते हैं। शिक्षक हमें समय का सदुपयोग करने के लिए प्रेरित करते हैं। अगर हम समय पर स्कूल नहीं पहुंचते हैं। तो वह हमें डांटते हैं। जो विद्यार्थी के अंदर एक डर बैठ जाता है, कि अगले दिन भी स्कूल अगर हम समय से नहीं जा पाए। तो, वह हमें फिर से डाटेंगे। और वह विद्यार्थी अगले दिन से समय पर स्कूल जाने लगता है।

तो हम यहां समय का सदुपयोग करना सीख जाते हैं। स्कूल में हमें शिक्षकों द्वारा हर एक समय पर अलग-अलग विषयों को पढ़ना, हमें यह सिखाता है, कि हमें अपना काम करने के लिए हर एक अलग-अलग समय का उपयोग करना चाहिए। क्योंकि विद्यार्थी जीवन एक बहुमूल्य जीवन होता है। जो विद्यार्थी इस समय का सही से इस्तेमाल करते हैं, वह अपनी जिंदगी में बहुत खुश रहते हैं। परंतु जो विद्यार्थी समय का दुरुपयोग करते हैं। वह कभी खुश नहीं रहता है। और वह कुछ कर नहीं पता है। इसलिए विद्यार्थी जीवन में समय का सदुपयोग बहुत ही महत्वपूर्ण होता है।

समय के सदुपयोग का महत्त्व

समय के सदुपयोग का महत्त्व

समय का सदुपयोग पर निबंध में हम समय के सदुपयोग के महत्त्व को जानेंगे।

  • जो व्यक्ति समय के महत्त्व और उसकी कीमत को समझ लेता है। उसे जिंदगी में कभी भी पछतावा नहीं होता है।
  • समय को सही ढंग से सदुपयोग करने वाला व्याक्ति ही सर्वश्रेष्ठ कहलाता हैं।
  • समय का सही ढंग से सदुपयोग करने से ही हम अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते है।
  • समय पर किया गया कोई भी कार्य कभी व्यर्थ नहीं जाता है।
  • समय का सदुपयोग एक व्यक्ति को सफल और एक महान व्यक्ति बनाता है।
  • जो व्यक्ति समय का कदर करता है। उसे कभी भी निरसा का सामना नही करना पड़ता है।
  • समय के सदुपयोग से ही अपने व्यक्तित्व को आम से खास बना सकते है।
  • समय का सदुपयोग अगर न करे। इसे व्यर्थ में बर्बाद कर दे। तो एक समय ऐसा आता है जब समय हमे बर्बाद कर देता है।
  • विधार्थी के लिए समय और भी ज्यादा कीमती होता है। यही समय उनके भविष्य को सुधारने में उनकी सहयता करता है ।
  • समय का सदुपयोग से ही हम जीवन की असली अर्थ को समझ सकते है।

इसी प्रकार समय के सदुपयोग के और भी कई महत्त्व है। जो एक व्यक्ति के जीवन में काफी प्रभावशाली है।

समय का सदुपयोग हिन्दी में निबंध 6 क्लास के लिए | Samay Ka Sadupyog Essay In Hindi For Class 6

परीक्षा के दृष्टिकोण से समय का सदुपयोग निबंध (Samay Ka Sadupyog Nibandh) क्लास 6 के लिए काफी महत्वपूर्ण है।

  • समय हमारे जीवन का अमूल्य खजाना है। जिसका हमे हमेसा सदुपयोग करना चाहिए। ना की दुरुपयोग। ताकी हम अपने लक्ष्य की और सदा अग्रसर रह सके।
  • हमे हमेशा समय का सदुपयोग करना चाहिए। न कि इस बहुमूल्य समय को किसी व्यर्थ चीजों में बर्बाद करना चाहिए। अगर हम समय की बर्बादी करते है। तो एक समय ऐसा आता है। जब समय हमे बर्बाद कर देता हैं।
  • हमे हर कार्यों के लिए एक समय निर्धारित करना चाहिए। और सभी कार्यों को इस निर्धारित किए गए समय पर ही करना चाहिए। इससे सभी कार्य एक सही समय पर हो जाता है।
  • समय का सदुपयोग करने से सफलता हमारे हाथ आती है। और समय का दुरुपयोग करने से हमारे हाथ केवल निराशा आती है।
  • आज किया गया समय का सदुपयोग हमारे पूरे जीवन को सफल बना देता है। इसलिए व्यक्ति को समय के साथ साथ चलना सीखना चाहिए, क्योंकि ये समय एक बार चला गया तो दुबारा कभी वापस नहीं आता है।
  • आज किया गया समय का दुरूपयोग आज तो हमे प्रसंत्ता देता है। परंतु ये हमारे भविष्य को खराब बना देता है। इसलिए आज के चक्कर में हमे अपने भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं करना चाहिए।
  • हमे समय का सदुपयोग करने के लिए अपने फ्री समय में नॉलेजेबल किताबें पढ़ना चाहिए। जिससे हमे और भी कई सारी ज्ञान की बातें सीखने को मिलेंगी। ना कि बैठ कर समय बर्बाद करना चाहिए।
  • समय का सदुपयोग जो व्यक्ति करता है। वही व्यक्ति इस समय की बहुमूल्यता को बखूबी समझता है।
  • जो विद्यार्थी अपने विधार्थी जीवन में समय का सही सदुपयोग करता है। और अपनी परिक्षा की तैयारी बखूबी करता है। तो उसे परिक्षा मे अच्छे अंक लाने से कोई भी नही रोक सकता है।
  • अगर जीवन में सफल बनना है तो समय का सदुपयोग करना सीखें।

समय का सदुपयोग निबंध कक्षा 10 | Samay Ka Sadupyog Nibandh Class 10

समय का सदुपयोग निबंध (Samay Ka Sadupyog Nibandh) को परीक्षा के दृष्टिकोण से अगर देखा जाए तो दसवीं वर्ग (class 10th) के बच्चों के लिए बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है।

समय, समय हमारे जीवन का अस्तित्व है। ये हमारे जीवन का आधार है। और लोग इसी समय का दुरुपयोग कर अपने जीवन को नस्ट कर देते है। आप रुके हो, आप बैठे हो। परंतु समय, ये प्रतिदिन अपनी उसी रफ्तार से चलती रहती है। आपके रूक जाने से ये समय नहीं रुकती। दुनिया की इस करोड़ों, अरबों की भीड़ में वही व्यक्ति एक सितारा बन कर चमकता है। जो समय के सदुपयोग से और अपने लक्ष्य से बखूबी परिचित रहता है।

सफलता के पीछे भागने वालों की दुनिया में कोई कमी नही है। परंतु सफलता भी उसी के कदमों को चुनती है।, जो लोग समय के सदुपयोग को समझते है। जो अपने लक्ष्य को पाने के लिए कड़ी मेहनत करते है। समय ही एक ऐसा चीज है, जिसका उपयोग अगर हम सही ढंग से करते है। तो ये हमारे व्यक्तित्व को आम से खास बना देता है। समय का चक्र निरंतर चलते रहता है। और जो व्यक्ति समय के साथ चलना सीख जाता है। वो ही अपने जीवन में सफल हो पता है।


अगर आप चाहते हो सफल होना तो आपको अपने जीवन को एक सही सलीके और एक सही समय सारणी के अनुकूल करना होगा। अर्थात समय के सदुपयोग को समझना होगा। तभी हमे सफलता हासिल होगी। जो व्यक्ति इस कीमती समय की महत्ता को नही समझता है और इसे व्यर्थ के कार्यों में बर्बाद कर देता है। उसके हाथ केवल और केवल पछतावा ही लगता है। इसलिए व्यक्ति को अपने जीवन के हर काम चाहे वो आपके प्रतिदिन की दिनचर्या ही क्यों न हो।

सभी चीजों को उसके निश्चित समय पर ही करना चाहिए। क्योंकि अगर आप अभी के काम को शाम के लिए टाल दोगे या उसे उसके निश्चित समय पर नहीं करोगे। तो उस काम का कोई अस्तित्व नही होगा। समय का उपयोग तो सभी कोई करते है। परंतु समय का सही ढंग से उपयोग अर्थात समय का सदुपयोग वही व्यक्ति करता है। जिसे समय का कदर होता है। जिसे ये ज्ञात होता है की चाहे कोई भी कार्य हो वो समय पर हो तभी वो सफल होता है। समय का सदुपयोग केवल पढ़ाई से ही सम्बन्धित नही होता है।

बल्कि ये हमारे स्वस्थ से भी काफ़ी सम्बन्धित है। क्योंकि अगर हम वक्त पर भोजन नही करते है। तो इसका प्रभाव हमे हमारे स्वास्थ्य पर देखने को। मिलता है। इसलिए हमे अपने सभी कार्यों को समय पर ही करना चाहिए। समय का सदुपयोग करना एक विधार्थी के लिए काफ़ी महत्त्वपूर्ण है। विद्यार्थी जीवन में हर विद्यार्थी को एक अनुशासित और एक अच्छे विद्यार्थी बनने के लिए उसके अंदर ये गुण होना चाहिए कि समय का ससुपयोग कैसे करना चाहिए। क्योंकि आज अगर हमनें समय को महत्त्व दिया।। तो इसका फल हमे हमारे सफ़लता के रूप में मिलेगा।

इसलिए हमे अगर अपने सफलता को पा कर जीवन में एक सफल व्यक्ति बनना है और अपने व्यक्तित्व को खास बनाना है। तो, हमे समय का सदुपयोग करना चाहिए। [Samay Ka Sadupyog Nibandh]

समय का सदुपयोग पर 10 लाइन | Samay Ka Sadupyog Par 10 Line

samay ka sadupyog par 10 line
  1. समय इंसान की जिंदगी का सबसे अनमोल धन होता है।
  2. जिस व्यक्ति ने समय का सदुपयोग किया है। उसको सफलता पाने से कोई नहीं रोक सकता है।
  3. समय एक ऐसा चक्र है जो कभी नहीं रुकता। यह हमेशा निरंतर चलते ही रहता है।
  4. हमें अपनी जिंदगी में समय को निश्चित कर लेना चाहिए, कि हमें इस समय में यह काम कर लेना ही है। चाहे कुछ भी हो जाए।
  5. समय का हर एक सेकेंड, हर एक मिनट, हर एक घंटा हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण है।
  6. समय किसी को नहीं छोड़ता। चाहे वह राजा हो या रंक।
  7. समय से पहले ना कुछ मिला है, और ना कुछ मिलेगा।
  8. अगर सफलता चाहिए। तो समय का सदुपयोग करें।
  9. समय का सदुपयोग करना। हमें हमारे में प्रकृति से भी सीखना चाहिए।
  10. समय से किया हुआ काम, हमे सर्वश्रेष्ठ बनाता है।

समय का सदुपयोग कोट्स हिन्दी में | Samay Ka Sadupyog Quotes In Hindi

  • समय ही हमारे जीवन को दिशा देते हैं। जैसा समय का सदुपयोग करेंगे। वैसे ही आप समय के साथ कुछ बन पाएंगे। इसलिए समय का सदुपयोग करें, और समय का साथ सब काम करे।
  • अगर आपको एक अच्छा और समृद्ध जीवन चाहिए। तो, अपने समय को फालतू में बर्बाद नहीं करना चाहिए।
  • समय का सदुपयोग करना सीखो। समय आपको बेहतर इंसान बनाएगा।
  • समय का कीमत को पहचाने और समय का सदुपयोग करें। क्योंकि समय का हर एक पल बहुत ही अनमोल होता है।
  • जो इंसान समय का सदुपयोग करता है। वह जिंदगी में सफल हो जाता है। जो इंसान समय का दुरुपयोग करता है। उसे समय बर्बाद कर देता है।
  • एक मिनट में इंसान की जिंदगी नहीं बदलती, पर एक मिनट में सोच कर किया गया फैसला इंसान की पूरी जिंदगी बदल देती है।

समय का सदुपयोग पर कविता | Samay Ka Sadupyog Par Kavita

ठीक समय पर उठ जाओ,
ठीक समय पर चलो नहाओ।

ठीक समय पर खाना खाओ,
ठीक समय पर पढ़ने जाओ।

ठीक समय पर मौज उड़ाओ,
ठीक समय पर गाना गाओ।

ठीक समय पर सब कर पाओ,
तो तुम बहुत बड़े केहलाओ।

निष्कर्ष

समय का सदुपयोग निबंध ( Samay Ka Sadupyog Nibandh ) से हमे ये सिख मिलता है कि, अगर हमें अपनी जिंदगी में बेहतर इंसान बनना है। तो हमें समय का सदुपयोग करना चाहिए। समय हमारे कल को बदल सकता है। अगर हम उसका सदुपयोग करें तो। अगर हम समय का दुरुपयोग करेंगे। तो, हम कभी भी अपनी जिंदगी में कुछ भी हासिल नहीं कर पाएंगे। क्योंकि समय का चक्र ऐसा चक्र है। जो कभी नहीं रुकता। यह हमेशा निरंतर चलते ही रहता है। अगर हम अपने निर्धारित किए हुए समय में कोई काम नहीं करेंगे। तो, हमें कुछ भी हासिल नहीं होगा। इसलिए हमें समय का सदुपयोग करना चाहिए।

समय का सदुपयोग निबंध मे हमे ये भी देखने को मिलता है, कि विद्यार्थी के जीवन में इसकी भूमिका कितनी महत्वपूर्ण है। अगर कोई विद्यार्थी समय के साथ अगर सब कुछ करता है। तो वो अपने परीक्षा में ही नहीं बल्कि अपने जीवन में भी सफलता प्राप्त करता हैं। और जो विद्यार्थी समय का दुरुपयोग करते हैं। उनको परीक्षा के साथ साथ अपने भविष्य में भी असफलता ही हाथ लगती है। समय हमारे लिए रुकता नहीं है, हमे खुद को समय के साथ चलाना पड़ता है।

समय का सदुपयोग पर निबंध से हम क्या समझते है ?

समय का सदुपयोग पर निबंध से हमे ये सिख मिलती है की हमे जीवन मे कभी भी समय को यू ही व्यर्थ नहीं करना चाहिए। समय हमारे जीवन की सबसे बहुमूल्य खजाना है। इसलिए हमे समय की महत्ता को समझना चाहिए। और अपने किसी भी काम को एक समय के साथ करना चाहिए। जो व्यक्ति समय की महत्ता को समझ लेता है। वही व्यक्ति जीवन की सफलता को भी पाता है।

आज के समय में माता पिता अपने बच्चों को बेहद कम उम्र में ही मोबाइल और इसके जैसे और भी कई सारे ऐसे उपकरण दे देते है।जिनसे पूरे दिन बच्चे इन्ही चीजों में व्यस्त हो जाते है और अपने समय को बर्बाद कर देते है। वही अगर माता पिता अपने बच्चों को इन उपकरणों को अगर दे भी देते है, और अगर वो इन्हे इन चीज़ों का सही उपयोग करना सिखाते है तो ये सारी चीजों से भी काई सारी चीजें सीखनी को मिलती है, पढाई से संबंधित, खेल कूद से सम्बन्धित, इत्यादि।

FAQs: Frequently Asked Questions

समय का सदुपयोग हमारे लिए कितना जरूरी है ?

जिस तरह से इंसान को जिंदगी जीने के लिए भोजन और पैसा जरूरी है। उसी तरह इंसान को उस भोजन और पैसे कमाने के लिए समय का सदुपयोग करना जरूरी है।

समय का सदुपयोग कैसे करें ?

हम कोई भी काम करते है उसमें समय लगता है। अगर हम अपने समय को अलग-अलग कामों के लिए अलग-अलग समय में बांट दे। तो, हमारा काम भी अच्छे से हो जाएगा, और हम समय का सदुपयोग भी कर लेंगे।

समय का सदुपयोग से हमे क्या सिख मिलता हैं ?

हमे कभी भी अपना समय फालतू में व्यर्थ नही करणा चाहिए। समय हमारे लिए किसी खजाने से कम नही है। इसलिये हमे हमेशा समय का सदुपयोग करना चाहिए।

समय का दुरुपयोग करने से क्या होता हैं ?

अगर हम समय का दुरुपयोग करते हैं। तो हम कभी भी अपने जिंदगी में कुछ नहीं कर सकते है। क्योंकि जो समय एकबार चला जाता है। वो कभी लौट कर वापिस नही आता।

इस तरह की हिन्दी निबंध या और सभी जानकारी के लिए Suchna Kendra से जुड़े रहे। और हमारे Telegram Channel को जरूर join करे।

Share This Post:

Leave a Comment