मनोज मुंतशिर का जीवन परिचय, जानें कैसे बने शुक्ला से मुंतशिर

Manoj Muntashir Biography in Hindi: नमस्कार दोस्तों। आज के इस आर्टिकल में हम एक ऐसे इंसान के संघर्ष और उनके कामयाबी के बारे में बात करेंगे। जिन्होंने अपनी काबिलियत के दम पर सफलता को हासिल किया है। आज के इस आर्टिकल में हम मनोज मुंतशिर का जीवन परिचय के बारे में बात करेंगे। और इनसे जुड़ी सारी जानकारियां जैसे इनके परिवार, इनके शिक्षा और इनसे जुड़ी विवाद के बारे में जानकारी आप लोगों को देने का प्रयास करेंगे। तो कृपया इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े।

Table of Contents

मनोज मुंतशिर का संछिप्त जीवन परिचय

NameManoj Muntashir
Real NameManoj Muntashir Shukla
Date of birth27 February 1976
Birthday27 February
Birth PlaceGauriganj, Amethi, Uttar Pradesh
Age47 Year (24/02/2024)
ReligionHinduism
CastBrahmin
ProfessionLyricist, Poet, Screenwriter
Educational QualificationGraduation (Science)
SchoolHAL School, Korwa, Sultanpur, Uttar Pradesh
CollegeAllahabad University
NationalityIndian
Zodiac SignLeo sun sign
Current CityMumbai, Maharastra
HometownAmethi, Uttar Pradesh
Marital StatusMarried
Total Income150 – 160 Crores
Twitter Handle (X)View
Instagram ProfileView
Youtube ChannelView
Our Telegram ChannelClick Here

मनोज मुंतशिर का जीवन परिचय | Manoj Muntashir Biography in Hindi

मनोज मुंतशिर हिंदी सिनेमा जगत का एक भारतीय राष्ट्रवादी गीतकार, लेखक, टेलीविजन स्क्रिप्ट और पाठकथा लेखक है। इन्होंने कई सारे फिल्मों और सुपरहिट गानों को लिखा है। यह अपने योग्यता और कुशलता के वजह से भारत में एक अच्छे गीतकार के नाम से जाना जाता है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ऑल इंडिया रेडियो से किया था। इन्होंने साउथ की फिल्में “बाहुबली” का डायलॉग हिंदी में लिखा था। और इसी फिल्म से इन्हें प्रसिद्धि मिला था।

इसके अलावा 2019 में अक्षय कुमार की फिल्म “केसरी” में इन्होंने सुपरहिट गाना “तेरी मिट्टी में मिल जाऊं” को लिखा था। इनका जन्म उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के गौरीगंज गांव में 27 फरवरी 1976 को एक मिडिल क्लास ब्राह्मण परिवार में हुआ था। इनका बचपन का नाम मनोज कुमार शुक्ला था। घर में सभी इन्हें प्यार से मनु कह कर बुलाते थे। यह अपने मां-बाप का इकलौता संतान है। इन्होंने अपने स्कूल की पढ़ाई एचएएल स्कूल कोरबा से पूरा किया था। इन्होंने अपने स्नातक की पढ़ाई इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पूरा किया था।

Read Also:

साउथ फिल्म के सुपरस्टार अभिनेता राम पोथिनेनी का जीवन परिचय

बेहतरीन फिल्म अभिनेता विक्रांत मैसी का सम्पूर्ण जीवन परिचय

स्नातक की पढ़ाई पूरा करने के बाद ये काम की तलाश में मुंबई आ गया। मुंबई आने के बाद इन्हे “कौन बनेगा करोड़पति” का स्क्रिप्ट लिखने का मौका मिला, और फिर यह फिल्मी दुनिया में प्रवेश कर गया। इन्होंने कई सारे बारे गायको के साथ काम किया है। और कई सारे सुपरहिट गानों को लिखा है। इसके अलावा इन्होंने कई सारे सुपरहिट तेलुगू फिल्मों के हिंदी में डायलॉग लिखा है। इन्होंने हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मार्वल स्टूडियो के “ब्लैक पैंथर” सुपरहिट मूवी का हिंदी में डायलॉग लिखा है। उन्होंने “इंडिया गॉट टैलेंट” और “इंडियन आइडल जूनियर” के लिए भी स्क्रिप्ट लिखा है। [Manoj Muntashir Biography in Hindi]

मनोज मुंतशिर का जन्म स्थान

Manoj Muntashir Biography in Hindi

मनोज मुंतशिर का जन्म उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के गौरीगंज गांव में 27 फरवरी 1976 को एक मध्यम वर्गीय ब्राह्मण परिवार में हुआ था। उनके पिताजी एक किसान थे। और इसके अलावा उनके पिताजी पुरोहित का भी काम किया करते थे। इनका बचपन और प्रारंभिक शिक्षा गौरीगंज में ही हुआ था। इनका राष्ट्रीयता भारतीय है तथा इनका धर्म हिंदू है।

मनोज मुंतशिर का परिवार

मनोज मुंतशिर के पिताजी का नाम शिवप्रसाद शुक्ला है। जो पेशे से एक किसान थे। इसके अलावा इनके पिताजी गांव में शादी विवाह करवाने का भी काम किया करते थे। इनके माता जी का नाम प्रेमा शुक्ला है। जो पेशे से प्राइमरी शिक्षिका थी। इसके अलावा इनके माताजी एक कुशल गृहणी भी थी। इनका ना कोई भाई है और ना ही बहन है। यह अपने परिवार में इकलौते हैं। इनका शादी नीलम शुक्ला से हुआ है। जो पेशे से एक लेखिका है। इन दोनों का एक बेटा भी है। जिसका नाम आरु शुक्ला है।

मनोज मुंतशिर का शिक्षा

मनोज मुंतशिर अपने स्कूल की पढ़ाई अमेठी के स्थानीय स्कूल एचएएल स्कूल कोरबा से पूरा किया है। स्कूल की पढ़ाई करने के बाद इन्होंने स्नातक की पढ़ाई के लिए इलाहाबाद आ गए। और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से इन्होंने अपना स्नातक की डिग्री कंप्लीट किया। इन्हें बचपन से ही काफी ज्यादा पढ़ने लिखने और कविता लिखने का शौक था। इन्होंने बचपन में ही उर्दू भाषा भी सीख लिया था। यह गांव में होने वाले मुशायरा में जाया करता था। और अपने लिखे हुए कविताओं का वहां प्रदर्शन किया करता था।

मनोज मुंतशिर का शारीरिक संरचना

मनोज मुंतशिर का लंबाई 5 फीट 6 इंच है। इनका वजन 75 किलो है। इनके चेहरे का रंग गोरा है। इनके बालों का रंग काला है। इनके आंखों का रंग काला है। यह सारी खूबियां इनके पर्सनालिटी को काफी बढ़ावा देता है। ये देखने में बहुत ही सुंदर और चंचल स्वभाव का है।

मनोज मुंतशिर अफेयर्स और शादी

Manoj Muntashir Biography in Hindi

Manoj Muntashir Biography in Hindi: मनोज मुंतशिर के बारे में लगभग सबको पता है। परंतु ये कभी अपने पर्सनल लाइफ से जुड़ी बातें नहीं बताते हैं। आज हम इनके पर्सनल लाइफ से जुड़ी इनके अफेयर्स और शादी का बात करेंगे। मनोज मुंतशिर “द कपिल शर्मा शो” में एक बार बतौर गेस्ट बनकर आए थे। तब इन्होंने अपने अफेयर्स और शादी के बारे में बताए थे। इन्होंने शो में बताया था कि इनकी शादी 13 मई 1997 में होने वाली थी। परंतु कुछ दिक्कतो की वजह से इनका शादी टूट गया।

दरअसल हुआ ये था कि, इनका जिस लड़की से शादी लगा हुआ था। उसका भाई शादी से पहले इनसे मिलने आया था। और इनसे कुछ सवाल किया की आप क्या बनना चाहते हैं? इन्होंने बताया कि मैं गीतकार बनना चाहता हूं। फिर लड़की के भाई ने कहा कि यह तो अच्छी बात है। परंतु आप इसके अलावा क्या करोगे? तब इन्होंने जवाब दिया कि मैं हमेशा के लिए गीतकार ही बनूंगा। इसके बाद लड़की का भाई चला गया और इन्हें रिश्ते को टूटने का खबर आया।

जिसकी वजह से इन्हें काफी दुख हुआ। इनका कहना था कि मुझे उस लड़की से प्यार हो गया था। परंतु मुझे प्यार और लेखन में किसी एक को चुनना था। और मैंने लेखन को चुना। इन्होंने तब फैसला किया कि पहले प्यार करूंगा और उसके बाद शादी करूंगा। फिर इन्होंने एक लड़की नीलम से मिली जो खुद एक लेखिका थीं। इन दोनों में प्यार हुआ और उसके बाद इन्होंने शादी कर लिया। इन दोनों का एक बेटा भी हुआ जिसका नाम आरु शुक्ला है।

मनोज मुंतशिर का परारंभिक करियर

मनोज मुंतशिर अपने करियर की शुरुआत ऑल इंडिया रेडियो स्टेशन इलाहाबाद से 1997 में शुरू किया था। यहां पर काम करने पर इन्हें मात्र 135 रुपए महीने का मिला करता था। इन्होंने यहां पर कुछ दिन काम किया, इसके बाद ये मुंबई चले गए। जब यह मुंबई जा रहे थे। तब इन्होंने अपने पिताजी से 300 रूपये मंगा। परंतु इनके पिताजी ने इन्हे 700 रूपया दिया। और यह बोला कि इसमें लौटने का भी किराया है। क्योंकि इनके पिताजी को ये लगा था कि, मनोज कुछ दिन में ही वापस लौट आएगा। परंतु किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।

मुंबई आने के बाद मनोज को काफी सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। क्योंकि इनके पिताजी द्वारा दिया हुआ पैसे खत्म हो चुका था। इन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था अपने संघर्षों के बारे में, इन्होंने बताया था की जब इनके पैसे खत्म हो गए तब इन्हें कई रात फुटपाथ पर बिताना पड़ा था। इन्होंने यह भी बताया कि इनके पास खाने के लिए पैसे नहीं थे। तब इन्हें बिस्किट खाकर दिन बिताना पड़ रहा था। एक बार मजबूरी ऐसी भी आई की इन्हें भिखारीयों ने खाना खिलाया। इन्होंने काफी संघर्षों का सामना किया। इसके बाद इन्होंने अनूप जलोटा से मिलने का ठाना और उनसे मिला भी। जहां से इनका अच्छे दिन का शुरुआत हो गया।

मनोज मुंतशिर का अनूप जलोटा से मुलाकात

Manoj Muntashir Biography in Hindi: अनूप जलोटा एक मशहूर भजन गायक है। जब मनोज मुंतशिर अपने संघर्षों के दिनों में थे। तब इन्होंने अनूप जलोटा जी से मिलने के लिए आए। वहां जाकर उन्होंने देखा कि, उनसे मिलने के लिए काफी लोग आए हुए हैं। और कतर में बैठे हुए हैं। ये भी जाकर कतार में बैठ गया। जब काफी समय हो गया। तब इन्होंने जलोटा जी के पीए से बोला कि, उनको बोलो कि अमेठी से उनसे कोई मिलने आया हुआ है।

जलोटा जी के पिए ने जाकर उन्हें बताया कि, अमेठी से आपसे कोई मिलने आया हैं। तब जलोटा जी ने मनोज से मिला और उनसे पूछा कि तुम्हारा क्या खासियत है? तब इन्होंने अपने लेखन के बारे में बताया और बोला कि मैं भजन भी लिखता हूं। तब जलोटा जी ने इन्हें एक भजन लिखने को बोला जो इनके लिए काफी मुस्किल था।

क्योंकि इन्होंने इससे पहले कभी भी भजन नही लिखा था। फिर भी इन्होंने जैसे तैसे कुछ भजन लिखा और जलोटा जी को दिया। तब इन्हें जलोटा जी ने 3000 का चेक इनके काम के लिए इन्हें दिया। जो मुंबई में इनकी पहली कमाई था। और फिर यहीं से इनके करियर धीरे-धीरे आगे बढ़ता चला गया।

मनोज मुंतशिर के लेखन की शुरुआत

Manoj Muntashir Biography in Hindi

मनोज मुंतशिर के जीवन में कई सारे उतार-चढ़ाव आया। परंतु इन्होंने कभी पीछे मुड़कर के नहीं देखा। इन्होंने अपने परेशानियों का सामना करते हुए अपने जीवन में सफलता की ऊंचाई को छुआ है। साल 2005 का था। जब इन्हें “कौन बनेगा करोड़पति” का स्क्रिप्ट लिखने को बोला गया। तब इन्होंने एक प्रसिद्ध रियलिटी शो “हु वांट्स टू बी ए मिलेनियर” देखा। जो एक अमेरिका का प्रसिद्ध रियलिटी शो था। इसे देखने के बाद उन्होंने इस शो के हूबहू भारतीय संस्करण में “कौन बनेगा करोड़पति” लिख डाला।

इसके बाद इन्होंने हिंदी फिल्म जगत के महानायक अमिताभ बच्चन से इस स्क्रिप्ट के बारे में चर्चा किया। जो बच्चन जी को काफी पसंद आया और उसने इस शो के लिए हामी भर दिया। इस शो को सोनी टीवी पर प्रसारित किया गया। और देखते ही देखते यह शो काफी लोकप्रिय बन गया। इसके बाद इन्होंने कई सारे रियलिटी टेलीविजन शो का स्क्रिप्ट लिखा। जैसे – “झलक दिखला जा”, “इंडियन आइडल जूनियर” और “इंडियन गोट टैलेंट”। ये “इंडियन गोट टैलेंट” में जज की भूमिका भी निभा चुके हैं। [Manoj Muntashir Biography in Hindi]

मनोज मुंतशिर द्वारा लिखा हुआ गाना

मनोज मुंतशिर ने हिंदी सिनेमा जगत में कई सारे सुपरहिट गानों को लिखा है। जिनमें से कई गाना काफी लोकप्रिय बन गया है। जो इस प्रकार है।

  1. ‘तेरी गलियां’। “इक विलेन” (2014)
  2. ‘कुछ तो है’ । “दो लफ्जो की कहानी” (2016)
  3. ‘तेरे संग यारा’ । “रुस्तम” (2016)
  4. ‘कौन तुझे यूं प्यार करेगा’ । “एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी” (2016)
  5. ‘तेरे रसके कमर’ । “बादशाहो” (2017)
  6. ‘फिर भी तुमको चाहूंगा’ । “हाफ गर्लफ्रेंड” (2017)
  7. ‘दिल चाहता है ’ । “बत्ती‘ गुल मीटर चालू” (2018)
  8. दिल मेरी ना सुने’ । “जीनियस” (2018)
  9. ‘कैसे हुआ’ । “कबीर सिंह” (2019)
  10. ‘तेरी मिट्टी में मिल जाऊ’ । “केसरी” (2019)
  11. ‘लूट गए’ । “एल्बम” (2021)

मनोज मुंतशिर का लिखा हुआ डायलॉग

मनोज मुंतशिर ने कई सारे सुपरहिट लोकप्रिय फिल्मों का हिंदी में डायलॉग लिखे हैं। इन्होंने सबसे पहले साउथ की लोकप्रिय फिल्म “बाहुबली: द बिगिनिंग” के हिंदी में डायलॉग लिखा था। जो दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आया था। और इस फिल्म ने पूरे दुनिया भर में तबाही मचा दिया था। इसके बाद इन्होंने कई सारे सुपरहिट फिल्मों का भी हिंदी डायलॉग लिखा है। जैसे – “बाहुबली: द कन्क्लूजन, “साईं रा नरसिम्हा रेड्डी” और हॉलीवुड के मार्वल स्टूडियो के “ब्लैक पैंथर” जैसे सुपरहिट फिल्मों का डायलॉग हिंदी में लिखा है।

मनोज मुंतशिर से जुड़े विवाद

Manoj Muntashir Biography in Hindi

16 जून 2023 में आई फिल्म “आदिपुरुष” जिसका डायलॉग मनोज मुंतशिर ने लिखा था। जिसके वजह से कई सारे विवाद हुआ था। इस फिल्म में साउथ के सुपरस्टार प्रभास और बॉलीवुड की सुपरस्टार सैफ अली खान और कृति सेनन थे। दरअसल इस फिल्म का कुछ डायलॉग के वजह से मनोज विवाद में आ गए थे। जिसके बाद इन्हें इन डायलॉग को बदलना पड़ा। क्योंकि इन्हें सोशल मीडिया पर काफि ट्रोल किया जा रहा था। और इन्हें कई सारे धमकियां भी दिया जा रहा था। जिसकी वजह से इन्हें पुलिस की सुरक्षा भी दिया गया। [Manoj Muntashir Biography in Hindi]

मनोज मुंतशिर पर लगे आरोप

मनोज मुंतशिर पर कई सारे गंभीर आरोपों लगा था। ये अपने बयानों की वजह से भी हमेशा विवादों में फंसे रहते हैं। इन पर कंटेंट की चोरी का भी आरोप लगा था। जिसके बाद इन्होंने बताया था कि, मेरी कोई भी लेखन 100 परसेंट मौलिक नहीं होता है। इन्होंने यह भी बताया कि, मेरे द्वारा लिखा हुआ गाना ‘तेरी गलियां’ मोमिन द्वारा लिखा हुआ कुछ पंक्तियों से प्रेरित था। इसके अलावा ‘तेरे संग यारा’ फिराख गोरखपुरी की कुछ पंक्तियां से ली गई है। इन पर बयानों से नफरत फैलाने का भी आरोप है। और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी अपने बयानों से हमला बोलने का भी आरोप लगा हुआ है।

मनोज मुंतशिर अवार्ड

मनोज मुंतशिर ने कई सारे सुपरहिट गानों को लिखा है। इसके अलावा इन्होंने कई सारे फिल्मों का हिंदी डायलॉग भी लिखा है। जिसके वजह से इन्हें कई सारे अवार्ड भी दिया गया है। जो इस प्रकार है।

  • 2015 में इनके द्वारा लिखा हुआ “एक विलन” मूवी का गाना ‘तेरी गलियां’ के लिए इन्हें सर्वश्रेष्ठ गीत का अरब इंडो बॉलीवुड अवार्ड से सम्मानित किया गया था।
  • 2015 में ही इनके द्वारा लिखे हुए “बादशाहों” मूवी का गाना ‘तेरे रसके कमर’ के लिए इन्हें सर्वश्रेष्ठ गीत का द इंडियन आइकॉन फिल्म अवार्ड से सम्मानित किया गया था।
  • 2016 में इन्हें उत्तर प्रदेश के यश भारतीय अवार्ड से सम्मानित किया गया।
  • 2016 में ही इनके द्वारा लिखा हुआ “रुस्तम” मूवी का गीत ‘तेरे संग यारा’ के लिए इन्हें सर्वश्रेष्ठ गीत हंगामा सर्फर्स च्वाइस से सम्मानित किया गया।
  • 2019 में इन्हें ”कबीर सिंह” मूवी के एल्बम के लिए इन्हें श्रोताओं की पसंद का अवार्ड दिया गया।
  • 2019 में इन्हें “केसरी” मूवी के गीत ‘तेरी मिट्टी में मिल जाऊं’ के लिए इन्हें क्रिटिक्स अवार्ड ऑफ द ईयर के आईआई एफ ए से सम्मानित किया गया।
  • 2020 में इन्हे जी सीने अवार्ड से सम्मानित किया गया।

मनोज मुंतशिर सोशल मीडिया अकाउंट

Manoj Muntashir Biography in Hindi

मनोज मुंतशिर एक फेमस राइटर है। जिन्होंने कई सारे हिट सुपरहिट फिल्मों का गाना लिखा है। इसके अलावा ये सोशल मीडिया से भी हमेशा जुड़े रहते हैं। जिसके वजह से इनके फैंस फॉलोइंग भी काफी ज्यादा है। इनको इंस्टाग्राम पर 1.7 मिलियन लोग फॉलो करता है। इनका एक यूट्यूब चैनल भी है। जिन पर यह लाइव कंसर्ट वीडियो सब डाला करता है। इनके यूट्यूब पर लगभग 2.4 मिलियन सब्सक्राइबर है। इनको ट्विटर पर लगभग 630k लोग फॉलो करते है।

मनोज मुंतशिर का नाम बदलने की वजह

Manoj Muntashir Biography in Hindi: मनोज मुंतशिर का असली नाम काम ही लोगों को पता है। इनका असली नाम मनोज शुक्ला है। इन्होंने अपने नाम में वजन बढ़ाने के लिए अपना सरनेम बदल कर मुंतशिर रख लिया। जिसके वजह से इनके पिताजी इनसे काफी नाराज हुआ था। फिर इन्होंने उन्हें समझाया और बताया कि मैं सिर्फ सरनेम बदला हू अपना धर्म नहीं।

इन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि, यह अपने नाम के लिए एक पेन नेम तलाश कर रहा था। तब इनके मन में मुंतशिर नाम आया। जो दोनों का पहला अक्षर मिलता जुलता था। जिसके बाद इन्होंने अपने नाम में मुंतशिर जोड़ लिया। इसके अलावा इन्होंने ये भी कहा था कि, शायरी और कविता की दुनिया में ऐसा नाम वाला कोई नहीं होगा। इसलिए इन्होंने एक यूनिक नाम चुना है।

मनोज मुंतशिर का संपति

मनोज मुंतशिर एक सफल लेखक है। जो महीने का लाखों रुपए कमाते हैं। ये अपने यूट्यूब चैनल से भी काफी कमाई कर लेते हैं। इसके अलावा ये स्टेज शो, स्क्रिप्ट लेखन, गानों को लिखना और डायलॉग लिखने की वजह से ये बहुत ज्यादा कमाई करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इनके पास लगभग 160 करोड़ की संपत्ति है।

मनोज मुंतशिर से जुड़े कुछ रोचक तथ्य

Manoj Muntashir Biography in Hindi

•मनोज मुंतशिर ने अपने करियर की शुरुआत इलाहाबाद ऑल इंडिया रेडियो से किया था। यहां इन्हें महीने का 135 रुपए मिलता था।
• मनोज मुंतशिर 700 रुपया लेकर मुंबई आया था।
• मनोज मुंतशिर अपने परिवार में इकलौते हैं।
• मनोज मुंतशिर को मुंबई में फुटपाथ पर भी सोना पड़ा था। और एक बार इन्हें भिखारियों ने खाना खिलाया था।
• लोकप्रिय रियलिटी शो “कौन बनेगा करोड़पति” के स्क्रिप्ट को मनोज मुंतशिर ने लिखा है।
• मनोज मुंतशिर “आदिपुरुष” के डायलॉग लिखने की वजह से विवादों में आ गए थे।
• मनोज मुंतशिर पर कंटेंट चोरी का भी आरोप लगा हुआ है।
• मनोज मुंतशिर का लव मैरिज हुआ है।
• मनोज मुंतशिर का पहली कमाई 3000 रुपया था।

Courtesy: Manoj Muntashir Shukla

निष्कर्ष

आज के इस आर्टिकल में हमने मनोज मुंतशिर का जीवन परिचय [Manoj Muntashir Biography in Hindi] से जुड़ी जानकारियां और उनके संघर्षों के बारे में आप लोगों को बताया है। जिससे हमें यह सीख मिलता है कि, अगर हमारे कामयाबी में कितने भी रुकावट और संघर्षों का सामना क्यों ना करना पड़े, फिर भी हमें अपने कामों को निरंतर और लगातार करना चाहिए। जब तक कि आप उसमें सफलता ना पालो। आशा करता हूं कि आप लोग को यह आर्टिकल पढ़ कर अच्छा लगा होगा। अगर आप लोगो को भी इनसे जुड़ी और भी जानकारी है। तो आप हमें कमेंट बॉक्स में कमेंट कर सकते है। ताकि हम इसे जल्द से जल्द अपडेट करने का कोशिश करेंगे।

FAQs:

Q. मनोज मुंतशिर कौन से धर्म का है?

मनोज मुंतशिर हिंदू धर्म का है।

Q. मनोज मुंतशिर के पत्नी का नाम क्या है?

इनके पत्नी का नाम नीलम शुक्ला है।

Q. मनोज मुंतशिर कहां का रहने वाला है?

मनोज मुंतशिर उत्तर प्रदेश के अमेठी का रहने वाला है।

Q. मनोज मुंतशिर कौन है?

मनोज मुंतशिर एक फेमस राइटर है।

Q. मनोज मुंतशिर कितने भाई बहन है?

मनोज मुंतशिर अपने परिवार में इकलौते हैं।

इस आर्टिकल के माध्यम से हमने आपको आपके प्रश्न से संबंधित सभी जानकारी देने का प्रयास किया है। आशा करता हूं कि, मेरा यह आर्टिकल आप सभी के लिए उपयोगी साबित हुआ होगा। ऐसे ही और अन्य सभी जानकारी के लिए हमारे वेबसाइट Suchna Kendra से जुड़े रहे। और हमारे Telegram Channel अवश्य Join करें।

Share This Post:

Leave a Comment