वसंत ऋतु पर 10 वाक्य | 10 Lines on Spring Season in Hindi

नमस्कार दोस्तो। हमारे आज के आर्टिकल में वसंत ऋतु पर 10 वाक्य (10 Lines on Spring Season in Hindi) के बारे में बताया जायेगा। जो की परिक्षा की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण हैं। इसलिए हमारे आज के टॉपिक मे वसंत ऋतु पर बात की जायेगी। और इससे संबन्धित ज्यादातर जानकारी आप तक पहुंचाने की कोशिश की जायेगी।

Table of Contents

वसंत ऋतु पर लाइन | Lines on Spring Season in Hindi

हमारे देश भारत में ऋतुओं को 6 भागों में बांटा गया है। ग्रीष्म ऋतु, वर्षा ऋतु, शरद ऋतु, हेमंत ऋतु, शिशिर ऋतु व वसंत ऋतु। लेकिन
भारतीय मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने मौसम को मुख्यतः 4 भागों में बाटा है। शीत, ग्रीष्म, वर्षा और शरद ऋतु। सभी ऋतुओं की अपनी-अपनी अलग-अलग खासियत है। हर ऋतु के प्रति लोगों के अंदर एक अलग ही प्रकार का आनंद और उत्साह देखने को मिलता है। परंतु वसंत ऋतु की बात ही निराली है।

वसंत ऋतु का समय फरवरी मार्च और अप्रैल के मध्य में होता है। वसंत ऋतु के आते ही सर्दिया कम होने लगती है और मौसम काफी सुहाना प्रतित होता है। इसके साथ ही पतझड़ के बाद पेड़ों पर नए पत्ते आने शुरू हो जाते हैं। और खेतों में पीले पीले सरसों के फूल देखने को मिलते हैं। एवं आम के पेड़ मंजर से लद जाते हैं। एवं पूरी प्रकृति हरियाली से भर जाती है। चारों तरफ हरियाली ही हरियाली देखने को मिलती है। मानो ऐसा प्रतीत होता है कि प्रकृति हस रही हो।

वसंत ऋतु पर 10 वाक्य | 10 Lines on Spring Season in Hindi (भाग 1)

(वर्ग 1 से 12 तक के छात्रों के लिए परीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण।)

  1. वसंत ऋतु का समय फरवरी, मार्च और अप्रैल के मध्य में होता है।
  2. सभी ऋतुओं में वसंत ऋतु को ऋतु का राजा और ऋतुराज कहां जाता है।
  3. वसंत ऋतु के आगमन के स्वागत में कई घरों पर रंगोलिया बनाई एवं अच्छे-अच्छे पकवान बनाए जाते हैं।
  4. वसंत ऋतु के आगमन के साथ गेहूं की फसले लगाई जाती है।और आम के पेड़ मंजर से लद जाते हैं।
  5. वसंत ऋतु के प्रारंभ से ही सर्दियों में कमी आने लगती है।
  6. पतझड़ के बाद बसंत ऋतु के प्रारंभ से पेड़ों पर नए पत्ते आने शुरु हो जाते हैं।
  7. वसंत ऋतु का मौसम काफी सुहाना होता है।
  8. वसंत ऋतु में सुबह-सुबह पक्षियों की चचहाने की मधुर आवाज सुनाई देती है।
  9. वसंत ऋतु के संयम में खेतों में पीले पीले सरसों के फूल देखने को मिलते हैं।
  10. वसंत ऋतु में वसंत पंचमी का त्यौहार मनाया जाता है इस दिन मां सरस्वती की पूजा की जाती है

वसंत ऋतु पर 10 पंक्तियाँ | Basant Ritu Par 10 Line (भाग 2)

  1. वसंत ऋतु के अवसर पर लोग गंगा स्नान करते हैं। एवं कई तीर्थ स्थलों पर पूजा भी करते हैं।
  2. वसंत ऋतु के समय में वसंत पंचमी होली रामनवमी जैसे त्योहार मनाए जाते हैं।
  3. वसंत ऋतु पर मां सरस्वती की पूजा की जाती है।
  4. वसंत ऋतु का समय पूरे भारत में सुहाना मौसम का समय होता है। यह मौसम काफी खूबसूरत और सुखद मौसम का प्रतीक है।
  5. वसंत ऋतु के आगमन की खुशी में घरों और मंदिरों को दीप और फूलो की लड़ियों से खूब सजाया जाता है।
  6. वसंत ऋतु के आगमन की खुशी में घरों में घेवर एवं स्वादिष्ट स्वादिष्ट मिठाइयां बनाई जाती है।
  7. वसंत ऋतु के आगमन की खुशी में घरों में रंगोलिया बनाई जाती है।
  8. वसंत ऋतु का समय लोगों के जीवन में मिठास भर देता है।
  9. वसंत ऋतु का समय अपने परिवार और मित्रों के साथ घूमने और पिकनिक मनाने का एक काफी अच्छा अवसर होता है।
  10. परंतु वसंत ऋतु पर मौसम में परिवर्तन के कारण लोगों को सर्दी खांसी बुखार जैसी बीमारियों से जूझना पड़ता है।

वसंत ऋतु पर 20 वाक्य हिन्दी मे | 20 Lines on Spring Season in Hindi Language

10 Lines on Spring Season in Hindi
  1. वसंत ऋतु में वातावरण काफी अच्छा होता है और मानो प्रकृति खिल उठती है।
  2. वसंत ऋतु का समय फरवरी से अप्रैल तक का होता है।
  3. वसंत ऋतु आगमन शीत ऋतु के बाद होती है।
  4. वसंत ऋतु में ना तो ज्यादा सर्दी होती है और ना ही ज्यादा गर्मी यह सर्दी और गर्मी के बीच का मौसम होता है।
  5. वसंत ऋतु में हवा के झोंके मन को मोह लेते हैं।
  6. वसंत ऋतु के समय की सुबह भरपूर ताजगी से भरी होती है।
  7. वसंत ऋतु के आगमन से लोगों को सर्दियों से राहत मिलती है और एक अलग ही प्रकार की ताजगी महसूस होती है।
  8. वसंत ऋतु के समय काल में जैसे ही पूरी उगता है और डूबता है, तो आसमान गुलाबी और नारंगी रंग में रंग जाता है।
  9. वसंत ऋतु में शाम के समय ढलता हुआ सूरज इस ऋतु में चार चांद लगा देता है।
  10. वसंत ऋतु के समय चारों तरफ हरियाली ही हरियाली देखने को मिलती है।
  11. वसंत ऋतु में प्रकृति का एक अनोखा नजारा हमें देखने को मिलता है।
  12. वसंत ऋतु के समय पक्षी और जानवरों के लिए भी काफी सुहाना मौसम होता है, क्योंकि चारों तरफ हरियाली ही हरियाली होती है।
  13. वसंत ऋतु के समय लोग अपने परिवार और मित्रों के साथ पिकनिक पर जाना बहुत पसंद करते है।
  14. वसंत ऋतु के समय ही भारत का प्रमुख त्यौहार अर्थात रंगों का त्योहार होली मनाया जाता है।
  15. वसंत ऋतु में भारत के कुछ और भी प्रमुख त्यौहार मनाया जाते हैं। जैसे वसंत पंचमी, गुडिपरवाह, रामनवमी, हनुमान जयंती, बैसाखी इत्यादि।
  16. वसंत ऋतु के समय ही हिंदू धर्म के अनुसार नए साल का आरंभ होता है।
  17. वसंत ऋतु के त्यौहार के आगमन में उत्तरी भारत के किसान जश्न मनाते हैं एवं पारंपरिक नृत्य करके वसंत पंचमी का आगमन करते हैं।
  18. वसंत ऋतु से ही फलों के राजा आम का सीजन शुरू हो जाता है।
  19. वसंत ऋतु के आगमन के लोग सा देश मिठाइयां और उपहार का आदान प्रदान जी करते हैं।
  20. वसंत ऋतु में कई प्रकार के रंग-बिरंगे फूल खिलते हैं।

बसंत ऋतु पर 5 वाक्य हिंदी में वर्ग 2 के लिए | Basant Ritu Par 5 Line

  1. वसंत ऋतु का आगमन शरद ऋतु के बाद होता है।
  2. वसंत ऋतु को सभी ऋतुओं का राजा कहते हैं।
  3. वसंत ऋतु में चारों तरफ हरियाली होती है। और चिड़ियों की चहचहाने और कोयल की मधुर आवाज सुनाई देती है।
  4. वसंत ऋतु में आम और लीची जैसे मीठे फल खाने को मिलते हैं।
  5. वसंत ऋतु में बसंत पंचमी मनाई जाती है जिसमें मां सरस्वती की पूजा की जाती है।

वसंत ऋतु पर कविता |Basant Ritu Par Kavita

10 Lines on Spring Season in Hindi

आया वसंत आया वसंत
छाई जग में शोभा अनंत। (2)

सरसों खेतों में उठी फुल,
बौरे आमों में उठी झूम।

बेलों में फूले नए फुल,
पल में पतझड़ का हुआ अंत।

आया वसंत आया वसंत,
छाई जग में शोभा अनंत।

लेकर सुगंध बह रहा पवन,
हरियाली छाई है वन वन

आया वसंत आया वसंत
छाई जग में शोभा अनंत।

भंवरे गाते हैं नया गान,
कोकिला छेड़ती कुहू तान,
है सब जीवों के सुखी प्राण,
इस सुख का हो अब नहीं अंत।

आया वसंत आया वसंत,
छाई जग में शोभा अनंत। (2)

निष्कर्ष

वसंत ऋतु का समय फरवरी से अप्रैल के मध्य का होता है। वसंत ऋतु को सभी ऋतुओं का राजा कहा जाता है। क्योंकि इस ऋतु में मानो प्रकृति जीवित हो उठती है। चारों तरफ हरियाली ही हरियाली होती है। पतझड़ के बाद सभी पेड़ों पर हरे-हरे पत्ते देखने को मिलते हैं। इसके साथ ही साथ सुबह की शुरुआत चिड़ियों के चहचहाने और कोयल के मधुर आवाज के साथ होती है। हिंदी कैलेंडर के अनुसार वसंत ऋतु के समय ही नव वर्ष का आगमन होता है।

वसंत ऋतु के समय सुबह की शुरूवात एक ताजगी के साथ होती है। वसंत ऋतु के समय ही हमारी साल के कुछ बहुत प्रमुख प्रमुख त्योहार मनाए जाते हैं। जैसे वसंत पंचमी, होली, रामनवमी, हनुमान जयंती, गुड़ी पड़वा इत्यादि। वसंत ऋतु के समय ही आम, लीची जैसे मीठे फलों का सीजन शुरू हो जाता है। वसंत ऋतु के समय खेतों में गेहूं और सरसों की हरी भरी फैसले दिखाई देती है। एवं वसंत ऋतु का समय पूरे भारत के लोगों को एक सुखद आनंद की अनुभूति का एहसास कराता है।

इसे पढ़े।

Swami Vivekanand Per Nibandh | स्वामी विवेकानंद के सिद्धांत

FAQs: Frequently Asked Questions on Basant Ritu

वसंत ऋतु का समय कब से कब तक का रहता है?

वसंत ऋतु का समय फरवरी मार्च और अप्रैल के मध्य का होता है।

वसंत ऋतु कब शुरू होती है?

वसंत ऋतु फरवरी मार्च और अप्रैल के मध्य में शुरू होती है।

मौसम को कितने भागों में बांटा गया है?

प्राचीन मान्यता के अनुसार मौसम को 6 भागों में बांटा गया है। ग्रीष्म ऋतु, वर्षा ऋतु, शरद ऋतु, हेमंत ऋतु, शिशिर ऋतु व वर्षा ऋतु।

भारतीय मौसम विभाग के वैज्ञानिक द्वारा मौसम को कितने भागों में बांटा गया है?

भारतीय मौसम विभाग के वैज्ञानिक को द्वारा मौसम को चार भागों में बांटा गया है। शीत, ग्रीष्म, वर्षा और शरद ऋतु।

वसंत ऋतु में कौन-कौन से त्योहार आते हैं?

वसंत ऋतु के अंदर वसंत पंचमी, होली, रामनवमी, हनुमान जयंती, गुड़ी पड़वा इत्यादि से प्रमुख त्योहार आते हैं।

वसंत ऋतु के समय खेतों में कौन सी फसल लगी होती है?

वसंत ऋतु के समय खेतों में सरसों और गेहूं की फसल लगी होती है।

वसंत ऋतु के समय मौसम और प्रकृति कैसा रहता है?

वसंत ऋतु के समय मौसम काफी सुहाना रहता है और प्रकृति में चारों तरफ हरियाली ही हरियाली होती है। मानो जैसे प्रतीत होता है कि, प्रकृति पुनः जीवित हो उठी हैं।

वसंत ऋतु को ऋतुओं का राजा क्यों कहा गया है?

वसंत ऋतु को ऋतु का राजा इसलिए कहा गया है, क्योंकि अन्य ऋतुवों की तुलना में वसंत ऋतु में मौसम काफी सुहाना हो जाता है। प्रकृति पुनः जीवित हो जाती है।और वातावरण काफी सुखद हो जाता है।

वसंत ऋतु में घूमने के लिए सबसे अच्छा जगह कौन सा है?

वसंत ऋतु में अपने परिवार के साथ और अपने मित्रों के साथ घूमने के लिए सबसे अच्छा जगह गोवा, कश्मीर, ऋषिकेश, केरल हैं।

वसंत ऋतु में कौन से कपड़े पहनने चाहिए ?

वसंत ऋतु में हल्के कपड़े पहनना चाहिए जैसे सूती के कपड़े।

वसंत ऋतु में कौन-कौन से फूल खिलते हैं?

वसंत ऋतु में चमेली, गुलाब, गेंदा इत्यादि जैसे रंग-बिरंगे फूल खिलते हैं।

वसंत ऋतु में आने वाले त्योहार?

वसंत ऋतु में वसंत पंचमी, होली, रामनवमी, महावीर जयंती, गुड़ी पड़वा इत्यादि जैसे त्योहार आते हैं।

वसंत ऋतु को अंग्रेजी में क्या कहते हैं?

वसंत ऋतु को अंग्रेजी में spring season कहते हैं।

वसंत ऋतु से कौन से फल की शुरुआत हो जाती है?

वसंत ऋतु से पुनः आम और लीची जैसे मीठे और स्वादिष्ट फलों की शुरुआत हो जाती है।

इस तरह की हिन्दी निबंध या और सभी जानकारी के लिए Suchna Kendra से जुड़े रहे। और हमारे Telegram Channel को जरूर join करे।

Share This Post:

Leave a Comment