भागवताचार्य श्री अनिरुद्धाचार्य जी महाराज का जीवन परिचय

Aniruddhacharya Ji Maharaj Biography In Hindi: नमस्कार दोस्तों। आज के इस आर्टिकल में हम बात करेंगे अनिरुद्धाचार्य जी महाराज के बारे में। इनके कथा और प्रवचन का देश ही नहीं बल्कि विदेशों के लोग भी दीवाने है। इन्होंने बचपन में ही रामायण, महाभारत और भागवत गीता जैसे महान ग्रंथो का अध्ययन कर लिया था।

इन्होंने अनाथ बच्चों और बुजुर्गों के लिए गौरी गोपाल आश्रम खोल रखे हैं। इसके अलावा ये गरीब लड़कियों का विवाह का भी आयोजन करवाते है। ये एक बहुत बड़े गौ रक्षक है। आज के इस आर्टिकल में हम इस महान इंसान से जुड़ी जानकारियां आपलोगो को देने का प्रयास करेंगे। तो कृपया इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े।

Table of Contents

श्री अनिरुद्धाचार्य महाराज जी का संछिप्त परिचय | Wikipedia

नाम (Name)श्री अनिरुद्धाचार्य (Shri Aniruddhacharya)
उपनाम (Nickname)अनिरुद्ध (Anirudh)
पेशा (Profession)भागवत कथा वाचन (Vhagwat Story Telling)
पिता का नाम (Father’s Name)श्री अवधेशानंद गिरी (Shri Avadheshanand Giri)
वैवाहिक स्थिति (Marital Status)विवाहित (Married)
पत्नी का नाम (Wife’s Name) गुरुमाता (Gurumata)
बच्चे (Children)02
जन्म की तारीख (Date of Birth)27 सितंबर 1989 (27 September 1989)
आयु (Age)33 वर्ष (33 Years) – 06/03/2024
जन्म स्थान (Birth Place)रिंवझा, दमोह, मध्यप्रदेश (Rinvjha, Damoh, Madhya Pradesh)
धर्म (Religion)हिन्दू (Hinduism)
राष्ट्रीयता (Nationality)भारतीय (Indian)
गुरु (Teacher)श्री गिर्राज शास्त्री जी महाराज (Shri Girraj Shastri Ji Maharaj)
निवास (Residence)वृन्दावन (Vrindavan)

इनके बारे और अधिक जानकारी जैसे इनकी शिक्षा, प्रारंभिक करियर, इनके द्वारा किया गया धार्मिक और सामाजिक कार्य, कॉन्टेक्ट नम्बर, रोचक तथ्य, फीस, कुल संपत्ति के बारे जानने के लिए आगे पढ़ें।

अनिरुद्धाचार्य जी महाराज का जीवन परिचय | Aniruddhacharya Ji Maharaj Biography In Hindi

Aniruddhacharya Ji Maharaj Biography In Hindi

महाराज अनिरुद्धाचार्य जी को अभी के समय भारत में लगभग सभी लोग जानते हैं। इनके कथा और प्रवचन लगभग हर एक हिंदू परिवार में सुना जाता है। यह एक बहुत बड़े कथावाचक और प्रवचन कर्ता है। इनके द्वारा कहे हुए कथाएं और इनका प्रवचन टीवी चैनलों पर भी प्रसारित किया जाता है। इसके अलावा इनके कथाएं और प्रवचन यूट्यूब चैनल पर भी देखने को मिल जाता है।

इनका प्रवचन और कथा व्यक्ति को सही मार्गदर्शन और धर्म के रास्ते पर चलने के लिए लोगों और उनके परिवार वालों को प्रेरित करता है। इसके अलावा ये कई सारे मोटिवेशनल स्पीच भी देते हैं, और हमेशा हिंदुत्व को बढ़ावा देते हैं। यही वजह है कि, आज के समय में इनको लगभग सभी लोग अच्छे से जानते हैं, और इन्हें सुनना पसंद करते हैं।

Also Read: स्वामी विवेकानंद का जीवन परिचय | Swami Vivekananda Biography

इनका प्रवचन और कथाएं लगभग लोग यूट्यूब के माध्यम से देखते हैं और सुनते हैं। इनका प्रवचन सुनने के लिए लोग देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी काफी संख्या में आते हैं। और इनके प्रवचन सुनने का स्वाभिमान प्राप्त करते हैं। और लोगों को काफी खुशी मिलता है। इनका कथा और प्रवचन सुनने के बाद किसी भी व्यक्ति के जीवन में काफी परिवर्तन देखने को मिलता है।

महाराज अनिरुद्धाचार्य जी का जन्म भारत के मध्य प्रदेश राज्य के दमोही जिले में आने वाले एक छोटा सा गांव रिवझा में 27 सितंबर 1989 में एक हिंदू परिवार में हुआ था। इनका बचपन और शिक्षा दीक्षा रीवझा गांव में ही हुआ था। ऐसा सुनने को मिलता है कि, इनको बचपन से ही धार्मिक और आध्यात्मिक क्षेत्र में काफी आनंद मिलता था।

यही वजह है कि इन्होंने बहुत ही कम समय में ही हिंदू धर्म के लगभग ग्रंथो का अध्ययन कम आयु में ही कर लिए थे। इन्होंने अपने स्कूली समय में ही वृंदावन आ गए थे। जिसका कारण था इनके घर का आर्थिक समस्या। इन्होंने वृंदावन में ही रहकर अपने धार्मिक शिक्षा पूरा किया था।

अनिरुद्धाचार्य जी महाराज का जन्म स्थान

अनिरुद्धाचार्य जी महाराज का जन्म भारत के मध्य प्रदेश राज्य के दमोही जिले में आने वाले एक छोटा सा गांव रिवझा में 27 सितंबर 1989 में एक मिडिल क्लास हिंदू परिवार श्री अवधेशानंद गिरि जी महाराज के घर में हुआ था। अनिरुद्धाचार्य जी महाराज के पिताजी भी एक कथा वाचक थे। इनका पालन पोषण और बचपन, शिक्षा दीक्षा रीवझा गांव में ही हुआ था। महाराज जी का राष्ट्रीयता भारतीय है। इनका धर्म हिंदू है, और ये हिंदुत्व को हमेशा बढ़ावा देते हैं। इनका राशि मेष है।

अनिरुद्धाचार्य जी महाराज का परिवार | Aniruddhacharya Ji Maharaj Family

अनिरुद्धाचार्य जी महाराज के पिताजी का नाम श्री अवधेशानंद गिरि जी महाराज हैं। जो पेशे से एक भागवत कथा वाचक है। इनके माता जी एक कुशल गृहणी थी। इनका शादी हो चुकी है। इनके पत्नी को लोग गुरु माता के नाम से जानते हैं। इनके दो संतान भी है। इनके परिवार में इनको लगाकर 6 लोग हैं। इनके पत्नी इन्हीं के तरह प्रवचन वक्ता है।

इन दोनों के बच्चे इन्हीं लोगों के साथ ही रहते हैं। इनका पूरा परिवार पारंपरिक रूप से गौ भक्त है और गौ माता का पूरे सच्चे तन मन धन से सेवा करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि महाराज जी को बचपन से ही गौ सेवा करने में काफी आनंद आता था [Aniruddhacharya Ji Maharaj Biography In Hindi]

अनिरुद्धाचार्य जी महाराज की शिक्षा | Aniruddhacharya Ji Maharaj Education

Aniruddhacharya Ji Maharaj Biography In Hindi

अनिरुद्धाचार्य जी महाराज अपने प्रारंभिक शिक्षा रिवझा गांव में ही पांचवी तक की पढ़ाई कर पाए। आर्थिक स्थिति कमजोर होने की वजह से यह ज्यादा पढ़ नहीं पाए। परंतु इनका बचपन से ही धार्मिक और आध्यात्मिक क्षेत्र में ज्यादा लगाव था। जिसके वजह से इन्होंने बचपन से ही रामायण, भागवत गीता और महाभारत जैसे महान ग्रंथो का अध्ययन कर लिया था।

Also Read: प्रसिद्ध एंटरप्रेन्योर पुष्कर राज ठाकुर का जीवन परिचय

आर्थिक स्थिति कमजोर होने की वजह से ये पढ़ाई छोड़कर वृंदावन आ गए। और यहां आने के बाद इन्होंने संस्कृत भाषा का अध्ययन किया। इसके अलावा इन्होंने कई सारे शास्त्रों का भी अध्ययन किया। वृंदावन में ही अपने गुरु संत गिरिराज महाराज जी के यहां रहकर इन्होंने अपने शिक्षा प्राप्त किया। इसके बाद अनिरुधाचार्य जी महराज ने सनातन धर्म का प्रचार करना शुरू कर दिया, और हिंदुत्व को बढ़ावा देने लगे।

अनिरुद्धाचार्य जी महाराज का शारीरिक संरचना

अनिरुद्धाचार्य जी महाराज देखने में बहुत ही सुंदर और सुशील है। इनका हाइट 5 फीट 9 इंच है। इनका वजन 68 किलोग्राम है। इनका चेहरे का रंग गोरा है। इनके आंखों का रंग काला भूरा है। इनका बाल घुंघराले और काले भूरे रंग के है।

अनिरुद्धाचार्य जी महाराज का सोशल मीडिया अकाउंट

अनिरुद्धाचार्य जी महाराज एक सुप्रसिद्ध कथा वाचक और प्रवचन कर्ता है। यह अपने भक्तों के लिए अपने कथाएं और प्रवचन को सोशल मीडिया के जरिए भी उन तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। इनके टीम सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। ताकि लोग इनके प्रवचन को इंस्टाग्राम और यूट्यूब के माध्यम से देख सके और सुन सके। इनको इंस्टाग्राम पर 1.2 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। इनका यूट्यूब पर 13.4 मिलियन सब्सक्राइबर है।

Facebook Pagehttps://www.facebook.com/Aniruddhacharyajimaharaj
Instagram Accounthttps://www.instagram.com/aniruddhacharyajimaharaj
Twitter Handle (X)https://twitter.com/shrianiruddhaji
Youtube Channelhttps://www.youtube.com/@Dr.AniruddhacharyaJiMaharaj
Websitehttps://www.aniruddhacharya.com
Our Telegram ChannelClick Here To Join

अनिरुद्धाचार्य जी महाराज का प्रारंभिक करियर

Aniruddhacharya Ji Maharaj Biography In Hindi

अनिरुद्धाचार्य जी महाराज अपने करियर की शुरुआत एक कथावाचक और प्रवचन कर्ता के रूप में किया था। इन्होंने अब तक 700 से अधिक भागवत कथा का प्रचार देशों और विदेशों में कर चुके हैं। इनका प्रवचन और भागवत कथा सुनने के लिए काफी संख्या में लोगों की भीड़ लगती है। परंतु जो इन्हें सामने से सुनने में असमर्थ होते हैं।

उनके लिए यह अपने यूट्यूब चैनल पर अपने कथा और प्रवचन का वीडियो डालते हैं, और लाइव टेलीकास्ट करते हैं। जिससे लोग इनके कथा और प्रवचन को घर बैठे भी देख सके और सुन सके। इन्हें सामने से देखने और इनका कथा और प्रवचन सुनने के लिए लोग कई घंटे पहले पहुंच जाते हैं, और लाइन में लग जाते हैं।

क्योंकि इन्हें देखने के लिए इतना ज्यादा भीड़ होता है कि, लोग को जगह ही नहीं मिल पाता है। और यही वजह है कि लोग इनको घर बैठे ही यूट्यूब पर इनका प्रवचन और कथा सुनने और देखने के लिए मजबूर हो जाते है। [Aniruddhacharya Ji Maharaj Biography In Hindi]

अनिरुद्धाचार्य जी महाराज द्वारा किया गया धार्मिक और सामाजिक कार्य

अनिरुद्धाचार्य जी महाराज अपने कथनों और प्रवचनों से लोगों को धर्म के राह पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं। इसके अलावा ये गौ रक्षा करने के लिए भी लोगों को प्रेरित करते हैं। खुद तो करते ही है गौ रक्षा और लोगों को भी सलाह देते हैं। इसके अलावा महाराज जी अपने द्वार पर आए हुए लोगों का कष्ट दूर करते हैं, और उनकी समस्याओं का निवारण भी करते हैं।

इन्होंने अनाथ लोगों और बुजुर्गों के लिए एक आश्रम भी खोल रखे हैं। जिसका नाम है गौरी गोपाल आश्रम। इस आश्रम में अनाथ लोगों और बुजुर्गों के लिए पर्याप्त खाने और पीने का सुविधा देते हैं। इसके अलावा यह गायों और बंदरों का भी काफी सेवा करते हैं। और उन्हें प्रत्येक दिन खाना खिलाते हैं। इनके आश्रम में कुछ डॉक्टर भी है।

जो यहां के शरणार्थियों को बीमार होने पर इलाज करते हैं। महाराज जी का एक और आश्रम भी है जहां पर ये गरीब और बेसहारा लड़कियों का विवाह का आयोजन करते हैं। ताकि उनके गरीब माता-पिता को उनकी शादी करने में कोई कठिनाई न हो। लोगों को मदद करने में महाराज जी को काफी आनंद मिलता है। और ये इन कार्यों के लिए हमेशा आगे रहते हैं।

अनिरुद्धाचार्य जी महाराज का फीस | Aniruddhacharya Ji Maharaj Fees

अनिरुद्धाचार्य जी महाराज एक प्रसिद्ध कथा वाचक है। ये अपने एक दिन भागवत कथा करने के लिए लगभग 1 से 3 लाख रुपए की फीस लेते हैं। इनका कथा लगभग 8 से 10 दिन तक का होता है, इस हिसाब से इनका 10 से 12 लाख रुपए फीस है। और इससे कमाए हुए पैसों से ये आश्रम के अनाथ लोगों और गरीब लड़कियों की शादी करवाने में खर्च करते है।

अनिरुद्धाचार्य जी महाराज का कुल संपत्ति (Networth)

अनिरुद्धाचार्य जी महाराज इतने प्रसिद्ध और विख्यात है कि, इनका कथा सुनने और अपने घर पर करवाने के लिए लोग कई महीने पहले से ही बुकिंग कर लेते हैं। और इनका कथा लगभग 8 से 10 दिन तक चलता है। जिससे इन्हें लाखों रुपए का फीस मिल जाती है। इसके अलावा ये यूट्यूब पर वीडियो डालते हैं, और लाइव भी आते हैं। जिससे महीने का लाखों कमा लेते हैं। ऐसे में इनका कुल संपत्ति का अंदाजा लगाना काफी मुश्किल है। और इन्होंने अभी तक इसका खुलासा कभी नहीं किया हैं।

अनिरुद्धाचार्य जी महाराज का कॉन्टेक्ट नम्बर

अनिरुद्धाचार्य जी महाराज एक बहुत बड़े प्रवचन कर्ता और कथावाचक है। इसलिए इनका व्यक्तिगत नंबर मिलना काफी मुश्किल है। अगर आपको इनसे संपर्क करना है। तो आप इन्हे ईमेल और सोशल मीडिया के जरिए आप इनसे बात कर सकते हैं। इसके अलावा आप इनके किसी भी मैनेजर से बात कर सकते हैं।

Contact No+91-6399991599, 6399991699, 6399991799
EmailGourigopalashram@gmail.com, Email@aniruddhacharya.com

अनिरुद्धाचार्य जी महाराज से जुड़े कुछ रोचक तथ्य

Aniruddhacharya Ji Maharaj Biography In Hindi
  • अनिरुद्धाचार्य जी महाराज अपना विवाह एक प्रवचन और गायन का कार्य करने वाली लड़की से किया है।
  • अनिरुद्धाचार्य जी महाराज अनाथ लोगों और बुजुर्गों के लिए गौरी गोपाल आश्रम का स्थापना करवाया है।
  • अनिरुद्धाचार्य जी महाराज अपना सारा कमाई अनाथ बच्चों और बुजुर्गों और गरीब लड़कियों की शादी करवाने में खर्च कर देते हैं।
  • अनिरुद्धाचार्य जी महाराज को बचपन से ही धार्मिक और आध्यात्मिक क्षेत्र में आनंद मिलता था।
  • अनिरुद्धाचार्य जी महाराज प्रवचन और कथा के अलावा मोटिवेशनल बातें भी बताते हैं।
  • अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने बचपन में ही रामायण, महाभारत और भागवत गीता का अध्ययन कर लिया था।
  • अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने वृंदावन आकर संस्कृत भाषा का अध्ययन किया।
  • अनिरुद्धाचार्य जी महाराज अपने स्कूल की पढ़ाई आर्थिक स्थिति खराब होने की वजह से छोड़ दिया, और वृंदावन आ गया।
  • अनिरुद्धाचार्य जी महाराज को गायों और बंदरों को खाना खिलाने और उनका सेवा करने में काफी आनंद मिलता है।
  • अनिरुद्धाचार्य जी महाराज बचपन में गाय चराने जाते थे तो अपने दोस्तों को हनुमान चालीसा सुनाते थे।

निष्कर्ष

आज के इस आर्टिकल में हमने अनिरुद्धाचार्य जी महाराज का जीवन परिचय के बारे में और इनसे जुड़ी जानकारी आपलोगो को बताने का प्रयास किया है। आशा करता हूं कि, आपलोगों को आज का ये आर्टिकल पढ़ कर अच्छा लगा होगा। अगर आप लोगो को भी इनसे जुड़ी और भी जानकारी है। तो आप हमें कमेंट बॉक्स में कमेंट कर सकते है। ताकि हम इसे जल्द से जल्द अपडेट करने का कोशिश करेंगे। [Aniruddhacharya Ji Maharaj Biography In Hindi]

Aniruddhacharya Ji Maharaj Biography In Hindi: FAQs

Q. अनिरुद्धाचार्य जी महाराज कितने फीस लेते है?

Ans. अनिरुद्धाचार्य जी महाराज का कथा लगभग 8 से 10 दिन तक चलता है। जिसके लिए ये 10 से 12 लाख रुपए फीस लेते है।

Q. अनिरुद्धाचार्य जी महाराज के कितने बच्चे है?

Ans. अनिरुद्धाचार्य जी महाराज के दो बेटे है।

Q. अनिरुद्धाचार्य जी महाराज कहा के रहने वाले है?

Ans. अनिरुद्धाचार्य जी महाराज मध्यप्रदेश के रहने वाले है।

Q. अनिरुद्धाचार्य जी महाराज के पिताजी का क्या नाम है?

Ans. अनिरुद्धाचार्य जी महाराज के पिताजी का नाम श्री अवधेशानंद गिरि जी महाराज है।

Q. अनिरुद्धाचार्य जी महाराज के पत्नी का क्या नाम है?

Ans. अनिरुद्धाचार्य जी महाराज के पत्नी को लोग प्यार से गुरुमात कहते है।

Share This Post:

Leave a Comment