टीवी सीरियल की फ़ेमस एक्ट्रेस युक्ति कपूर का जीवन परिचय

Yukti Kapoor Biography in Hindi : नमस्कार दोस्तों। आज के इस आर्टिकल में हम एक ऐसे टीवी सीरियल एक्ट्रेस के बारे में बात करेंगे। जिनका बचपन का सपना एयर होस्टेस बनने का था। परंतु एयर होस्टेस ना बन आज टीवी सीरियल जगत की एक जानी मानी हस्ती बन गई है। आज के इस आर्टिकल में हम युक्ति कपूर का जीवन परिचय के बारे में बात करेंगे। और इनसे जुड़ी सारी जानकारी आप लोगों को देने का प्रयास करेंगे। तो कृपया इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

Table of Contents

युक्ति कपूर का संछिप्त जीवन परिचय

NameYukti Kapoor
Birth PlaceJaipur, Rajasthan
Date of Birth18 May 1992
Age31 years (28 February 2024)
ProfessionActress, Model
Weight56 Kg
Eye ColourBlack
Hair ColourDark Brown
ReligionHinduism
Father NameArun Kapoor
Mother NameDarshana Kapoor
Brother NameRonak Kapoor, Gaurav Kapoor
Sister NameN.A
Marital StatusUnmarried
NationalityIndian
Height5 feet 5 inches
Present AddressMumbai, Maharashtra, India
HometownJaipur, Rajasthan, India
SchoolSeedling Public School, Jaipur, India
CollegeKJSSC, Mumbai, Maharashtra, India
Net Worth8 – 10 Crores Approx
Instagram ProfileView
Youtube ChannelView
Twitter Handle (X)View
Our Telegram ChannelClick Here

युक्ति कपूर का जीवन परिचय | Yukti Kapoor Biography in Hindi

Yukti Kapoor Biography in Hindi

युक्ति कपूर भारतीय टीवी सीरियल जगत के एक खूबसूरत और दमदार एक्ट्रेस है। यह अपनी सुंदरता और एक्टिंग के चलते काफी लोगों के दिलों में अपना जगह बनाई है। इन्हें छोटे पर्दे पर काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। यह अपने गुड लुकिंग और ग्लैमरस की वजह से हमेशा चर्चे में रहती है। इनका जन्म 18 मई 1992 में राजस्थान के जयपुर शहर में एक हिंदू परिवार अरुण कपूर के घर में हुआ था। युक्ति कपूर को बचपन से ही एक एयर होस्टेस बनने का सपना था। परंतु इनका यह सपना पूरा नहीं हो पाया।

क्योंकि इनकी किस्मत में कुछ और ही लिखा था। यह बड़ी होकर ग्लैमरस की दुनिया में आ गई और एक्ट्रेस के रूप में अपने करियर की शुरुआत करी। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आयी “नन्ही सी कली मेरी लाडली” टीवी सीरियल से करी थी। इसके बाद इन्होंने अपने सफलता की ओर बढ़ते ही चली गई। इन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखी। इन्होंने कई सारे टीवी सीरियल्स में काम किया। परंतु इनको कुछ खास पहचान नहीं मिल पाया। इन्होंने साल 2020 में एक टीवी सीरियल “मैडम सर” में इंस्पेक्टर करिश्मा सिंह का किरदार निभाई।

Courtesy: Yukti’s Beautiful World

Read Also:

मेधा शंकर का जीवन परिचय (12th Fail) मूवी से बनायी अपनी पहचान

जो दर्शकों को काफी पसंद आया। और यह सीरियल काफी लोकप्रिय बन गया। और इसी सीरियल से इन्हें लोग अच्छे से जानने लगे। इन्होंने फिल्मी दुनिया में 2013 में कदम रखी जो एक भोजपुरी मूवी था। जिसका नाम था “का उखाड़ लेबा”। इसके अलावा इन्होंने साल 2015 में बॉलीवुड में डेब्यू किया। जो फिल्म का नाम था “युवा”। पर इस मूवी को कुछ खास सफलता मिल नहीं पाया। इन्होंने अपने एक्टिंग के दम पर कई सारे अवार्ड भी अपने नाम किया है। ये इसके अलावा कुछ म्यूजिक वीडियोज में भी काम कर चुकी है। [Yukti Kapoor Biography in Hindi]

युक्ति कपूर की जन्म स्थान

युक्ति कपूर का जन्म राजस्थान राज्य के जयपुर शहर में 18 मई 1992 को एक हिंदू परिवार अरुण कपूर के घर में हुआ था। इनके पिताजी एक जौहरी है। युक्ति कपूर का बचपन और प्रारंभिक शिक्षा जयपुर में ही हुआ था। जयपुर शहर को हम भारतीय पिंक सिटी के नाम से भी जानते हैं। यह शहर पर्यटकों के लिए काफी लोकप्रिय है। यहां बहुत कुछ है देखने के लिए और घूमने के लिए। युक्ति कपूर की राष्ट्रीयता भारतीय है। इनका धर्म हिंदू है और इनकी राशि वृश्चिक है।

युक्ति कपूर की परिवार

Yukti Kapoor Biography in Hindi

युक्ति कपूर के पिताजी का नाम अरुण कपूर है। जो पेशे से एक बिजनेसमैन है। इनके पिताजी जौहरी का काम करते हैं। इनके माता का नाम दर्शना कपूर है। जो पेशे से एक बिजनेसमैन है। इनके माता जी का एक ब्यूटी पार्लर चलाती है। युक्ति कपूर के दो भाई है। जिनका नाम रौनक कपूर और गौरव कपूर है। इनके बचपन जयपुर में ही बीता है। इनके परिवार में इनसे सभी बहुत प्यार करते हैं, और उन्हें युक्कू कहकर बुलाते है। इनके पूरे परिवार हिंदू धर्म को बहुत ज्यादा मानते है, और पूजा पाठ में विश्वास रखते है।

युक्ति कपूर की शिक्षा

युक्ति कपूर ने अपने स्कूल की पढ़ाई जयपुर के सिडलिंग पब्लिक स्कूल जयपुर से पूरा करी है। इसके बाद इन्होंने अपने कॉलेज की पढ़ाई के लिए मुंबई आ गई, और केजे सोमैया कॉलेज ऑफ साइंस एंड कॉमर्स मुंबई, महाराष्ट्र से अपने कॉलेज की शिक्षा प्राप्त किया। इन्होंने ग्रेजुएशन के पढ़ाई बीकॉम से कंप्लीट करी है। इन्होंने मुंबई में रहकर मॉडलिंग का भी शिक्षा ली है, और अभी यह एक मॉडल और एक्ट्रेस है।

युक्ति कपूर की शारीरिक संरचना

युक्ति कपूर एक बहुत ही सुंदर मॉडल और अभिनेत्री है। इनके सुंदरता का लाखों लोग दीवाने हैं। इनकी हाइट 5 फीट 6 इंच है। इनके वजन 58 किलोग्राम के आसपास है। इनके आंखों का रंग कला तथा बालों का रंग काला है। इनका बॉडी साइज 34-25-36 है। तथा उनके चेहरे का रंग गोरा है। यह सारी खूबियां इनको काफी ज्यादा सुंदर बनाती है। और लोग इनको देखते ही इनके सुंदरता के दीवाने हो जाते हैं। [Yukti Kapoor Biography in Hindi]

Courtesy: Zee Music Company

युक्ति कपूर की पसंद

युक्ति कपूर को औरों इंसान की तरह काफी कुछ पसंद है। इन्हें संगीत सुनना और डांस करना काफी पसंद है। इन्हें मूवी देखना भी काफी पसंद है। फिल्मों में यह सबसे ज्यादा काजोल अभिनेत्री को पसंद करती है। और वही एक्टर में ये रणवीर सिंह को काफी पसंद करती है। इन्हें खाने का भी बहुत शौक है। इन्हें सबसे ज्यादा साउथ का खाना बहुत पसंद है। इनका पसंदीदा रंग सफेद तथा इनका पसंदीदा जगह गोवा है। इन्हें कुत्तों से भी काफी लगाव है।

युक्ति कपूर की अफेयर्स और बॉयफ्रेंड

युक्ति कपूर ग्लैमरस की दुनिया में काफी ज्यादा पहचान बन चुकी है। ये काफी ज्यादा दिखने में सुंदर भी है। ऐसे में इनके चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। इनका अभी तक तो बंदों के साथ अफेयर्स का नाम जोड़ा गया है। खबरों के मुताबिक इनका पहला ब्वॉयफ्रेंड टीवी एक्टर रोहन मेहरा था। परंतु कुछ दिक्कत हो की वजह से यह दोनों अलग हो गए।

क्योंकि यह दोनों एक दूसरे को ठीक से समय नहीं दे पा रहे थे। जिसकी वजह से यह अलग हो गए। इसके बाद इनकी जिंदगी में जयपुर का ही रहने वाला करण दण्डीर नाम का लड़का आया कारण दण्डीर एक बिजनेसमैन है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह दोनों अभी रिलेशनशिप में है, और अपने जिंदगी में बहुत ही खुश है।

युक्ति कपूर की सोशल मीडिया अकाउंट

Yukti Kapoor Biography in Hindi

युक्ति कपूर एक सुंदर टीवी एक्ट्रेस में गिनी जाती है, और उनके लुक्स का लोग दीवाने हैं। और इन्हें काफी लोग पसंद करते हैं और फॉलो करते हैं। सीरियलों में काम करने के अलावा युक्ति कपूर सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहते हैं। और अपने फैंस के नए-नए अपडेट्स देती रहती है। इनके इंस्टाग्राम पर 1.2 मिलीयन फॉलोअर्स है। इनका यूट्यूब चैनल भी है। जिन पर ये वीडियो और ब्लॉग बनाकर डालती है। इनके यूट्यूब पर लगभग 152k सब्सक्राइबर है। इन्हें ट्विटर पर लगभग 10.2k फॉलोअर्स है। [Yukti Kapoor Biography in Hindi]

युक्ति कपूर की करियर की शुरूआत

युक्ति कपूर का बचपन का सपना था कि, वो खुद को एयर होस्टेस बनते हुए देखना चाहती थी। परंतु इनके किस्मत में कुछ और ही लिखा था। इन्होंने अपनी स्नातक की पढ़ाई कंप्लीट करने के बाद मुंबई आ गई। यहां आने के बाद इन्होंने मॉडलिंग करना शुरू की और इसी में अपना करियर बनाने में जुट गई। परंतु इनके मन में विचार आया एक्ट्रेस बनने का और किस्मत से उन्हें एक सीरियल में काम करने का मौका भी मिल गया। जिसका नाम “नन्ही सी कली मेरी लाडली” था।

जिसे 2010 में दूरदर्शन पर रिलीज किया गया था। इसके बाद इन्होंने कई सारे सीरियल्स में छोटे-बड़े रोल किए। सीरियल्स में लगातार काम करने के बाद इन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखी, और इन्होंने साल 2013 में एक भोजपुरी फिल्म “का उखाड़ लेबा” में काम किया। इसके अलावा इन्होंने साल 2015 में आई मूवी “युवा” से बॉलीवुड में कदम रखी। परंतु इन्हें इस फिल्मों से कुछ खास सफलता नहीं मिल पाया। इनके जिंदगी में कई सारे उतार-चढ़ाव आया। परंतु इन्होंने कभी पीछे मुड़कर के नहीं देखा।

फिर आता है साल 2020 और यहीं से इनका करियर का टर्निंग पॉइंट स्टार्ट हो जाता है। इन्होंने साल 2020 में एक टीवी सीरियल “मैडम सर” में काम करने का मौका मिलता है। जो एक ड्रामा और कॉमेडी टीवी सीरियल होता है। इस सीरियल को सब टीवी पर रिलीज किया गया था। जो दर्शकों काफी पसंद आया था। और यह सीरियल काफी लोकप्रिय बन गया था। इसी सीरियल से युक्ति कपूर को लाखों लोग जानने लगे और इन्हें पहचानने लगे और इनके एक्टिंग को पसंद करने लगे।

युक्ति कपूर की फर्स्ट टीवी सीरियल

Yukti Kapoor Biography in Hindi

युक्ति कपूर भारतीय टीवी सीरियल जगत की एक सुंदर एक्ट्रेस में से एक है। इनका पहली टीवी सीरियल 2010 में आया था। जिसका नाम “नन्ही सी कली मेरी लाडली” था। इस सीरियल में इन्होंने गुड्डी नाम की लड़की का किरदार निभाई थी। यह एक ड्रामा टीवी सीरियल था। इस सीरियल में युक्ति कपूर के अलावा एक्टर साहित्य सहाय, विश्वजीत प्रधान, अरुण बाली, सुशील प्रसाद, शशि सहाय, जितेंद्र भारद्वाज और अंकुश बाली थे। इस सीरियल में एक्ट्रेस रिया सिन्हा, गीता त्यागी और ज्योति जोशी थे। इस सीरियल को दूरदर्शन पर रिलीज किया गया था। इस सीरियल का आईएमडीबी रेटिंग 9/10 था।

युक्ति कपूर की मूवी

Yukti Kapoor Biography in Hindi : युक्ति कपूर की पहली मूवी एक भोजपुरी मूवी था। जो साल 2013 में आया था। जिसका नाम था “का उखाड़ लेबा” इस मूवी में युक्ति के अलावा एक्टर साहित्य सहाय भी थे। इस मूवी को ज्ञान सहाय ने डायरेक्ट किया था। इस मूवी का म्यूजिक नागेंद्र संतोष ने दिया था। इस मूवी को 5 अप्रैल 2015 में रिलीज किया गया था। इसके अलावा इनका एक और मूवी आया था। जो हिंदी मूवी था। जिसका नाम “युवा” था।

इस मूवी को 26 जून 2015 में रिलीज किया गया था। यह पूरे 2 घंटे की मूवी था। इस मूवी में युक्ति कपूर के अलावा कई सारे बड़े-बड़े एक्टर्स भी थे। इस मूवी का कहानी बेपरवाह जिंदगी जीने वाले 5 नौजवान का है। इस मूवी का निर्देशक जसबीर भट्टी थे। इस मूवी का निर्माता चंद्रेश डी जेथानी और अनिल डी जेथानी थे। इस मूवी में जिमी शेरगिल, ओम पुरी, संजय मिश्रा, परीक्षित साहनी और अर्चना पूरन सिंह भी थे।

युक्ति कपूर की टीवी सीरियल लिस्ट

युक्ति कपूर ने कई सारे टीवी सीरियल में काम किए हैं जो इस प्रकार हैं।

  1. “नन्ही सी कली मेरी लाडली” (2010)
  2. “झिलमिल सितारों का आंगन होगा” (2013)
  3. “प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा” (2013)
  4. “ये है मोहब्बतें” (2013)
  5. “सिया के राम” (2015-2016)
  6. “बालिका वधू” (2016)
  7. “अग्नि फेरा” (2017-2018) (2018-2019)
  8. “लाल इश्क” (2019)
  9. “नमः लक्ष्मी नारायण” (2019)
  10. “मैडम सर” (2020-2023)
  11. “कह दूं तुम्हें” (2023)

युक्ति कपूर अवार्ड्स

Yukti Kapoor Biography in Hindi

युक्ति कपूर ने अपने अभिनय के दम पर अपने नाम अवार्ड भी कर चुकी है। 2022 में 21 वें भारतीय टेलीविजन अकादमी पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री कॉमेडी के लिए इन्हें मनोनीत किया गया था। साल 2022 में 22 वें भारतीय टेलीविजन अकादमी पुरस्कार में इन्हे लोकप्रिय अभिनेत्री के लिए मनोनीत किया गया था।

युक्ति कपूर की नेटवर्थ

युक्ति कपूर सीरियल में काम करने के लिए एक एपिसोड का एक लाख के आसपास चार्ज करती है। इसके अलावा ये इवेंट्स और यूट्यूब से भी काफी कमाई कर लेती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये अभी लगभग 8 से 10 करोड़ की मालकिन है।

युक्ति कपूर से जुड़े कुछ रोचक तथ्य

  • युक्ति कपूर का बचपन का सपना था। एयर होस्टेस बनने का।
  • युक्ति कपूर के पिताजी एक जौहरी है।
  • युक्ति कपूर भोजपुरी मूवी में भी काम कर चुकी है।
  • युक्ति कपूर का पहला प्यार एक दूसरे को समय नहीं देने के वजह से खत्म हो गया था।
  • युक्ति कपूर का दूसरा बॉयफ्रेंड एक बिजनेसमैन है, और ये दोनों एक दूसरे के साथ काफी खुश है।
  • युक्ति कपूर को इनके परिवार वाले और इनके दोस्त युक्कु कह कर बुलाते हैं।
  • युक्ति कपूर एक मॉडल है और यह मॉडलिंग भी करती है।
  • युक्ति कपूर अपने करियर की शुरुआत “नन्ही सी कली मेरी लाडली” टीवी सीरियल से शुरू किया था।
  • युक्ति कपूर की फेमस और लोकप्रिय टीवी सीरियल “मैडम सर” है।
  • युक्ति कपूर बॉलीवुड मूवी “युवा” में भी अभिनय कर चुकी है।
Courtesy: Harwins Entertainment

निष्कर्ष

Yukti Kapoor Biography in Hindi : आज के इस आर्टिकल में हमने राम युक्ति कपूर का जीवन परिचय के बारे में और इनसे जुड़ी जानकारी आपलोगो को बताने का प्रयास किया है। आशा करता हूं कि, आपलोगों को आज का ये आर्टिकल पढ़ कर अच्छा लगा होगा। अगर आप लोगो को भी इनसे जुड़ी और भी जानकारी है। तो आप हमें कमेंट बॉक्स में कमेंट कर सकते है। ताकि हम इसे जल्द से जल्द अपडेट करने का कोशिश करेंगे।

FAQS:

Q. मैडम सर में करिश्मा सिंह कौन है?

मैडम सर में करिश्मा सिंह का किरदार युक्ति कपूर ने निभाई है।

Q. युक्ति कपूर की उम्र कितनी है?

युक्ति कपूर का जन्म 18 मई 1992 में हुआ था। इस हिसाब से युक्ति कपूर अभी 31 साल की है।

Q. युक्ति कपूर के पहला ब्वॉयफ्रेंड का नाम क्या था?

युक्ति कपूर के पहले बॉयफ्रेंड का नाम रोहन मेहरा था।

Q. युक्ति कपूर का पहला सीरियल कौन सा है?

युक्ति कपूर का पहला सीरियल “नन्ही सी कली मेरी लाडली” है।

Q. युक्ति कपूर कहा की रहने वाली है?

युक्ति कपूर राजस्थान राज्य के जयपुर शहर की रहने वाली है।

Share This Post:

Leave a Comment