वसंत ऋतु पर निबंध 1000 शब्द में | Basant Ritu Essay In Hindi

नमस्कार दोस्तो, मैं अपने आज के आर्टिकल में आप सब को बताऊंगी वसंत ऋतु पर निबंध (basant ritu essay in hindi)
जो कि आपके परिक्षा की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। इसलिए मैं अपने इस आर्टिकल में वसंत ऋतु से सम्बन्धित हर प्रकार की जानकारी आपतक पहुंचाने का प्रयास करूंगी।

वसंत ऋतु पर निबंध 1000 शब्द में | Basant Ritu Essay In Hindi Language

Basant ritu par nibandh के बारे में अगर हम बात करे। तो, मै आपकों बता दू कि हमारे देश भारत में ऋतुओं को 6 भागों में बांटा गया है। भारतीय मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने मौसम को मुख्यतः 4 भागों में बाटा है। सभी ऋतुओं की अपनी-अपनी अलग-अलग खासियत है। हर ऋतु के प्रति लोगों के अंदर एक अलग ही प्रकार का आनंद और उत्साह देखने को मिलता है। परंतु वसंत ऋतु की बात ही निराली है। इस ऋतु के आते ही मानो की प्रकृति हंसने लगती है। शरद ऋतु के कारण आसमान में जो बदल छाई रहती थी। वह वसंत ऋतु के आते ही हटाने लगती है।

और एक बहुत ही खूबसूरत प्रकृति का नजारा हमें देखने को मिलता है।वसंत ऋतु की सुबह मानो ऐसी प्रतीत होती है कि जैसे कि आप किसी स्वर्ग में हो। चारों तरफ हरियाली ही हरियाली होती है। खेतों में आपको पीले पीले सरसों के फूल खिले दिखते हैं। और सुबह-सुबह उठते ही चिड़ियों की चाहकहने की मधुर आवाज सुनाई देती है। इसलिए वसंत ऋतु को ऋतुओं का राजा अर्थात ऋतुराज भी कहा जाता है। फरवरी मार्च और अप्रैल के मध्य वसंत ऋतु का समय आता है। इस समय में सर्दियों में कमी हो जाती है। एवं मौसम सुहाना हो जाता है। पेड़ों में नए पत्ते आने लगते हैं।

एवं आम के वृक्ष मंजरो से लद जाते हैं। वसंत ऋतु को सभी ऋतुओं का राजा कहा जाता है। इसे ऋतुराज कहते है। वसंत ऋतु मुख्य रूप से शिशिर ऋतु के बाद और ग्रीष्म ऋतू से पहले आता है। वसंत ऋतु का समय चैत्र से बैसाख के मध्य में होता है। वसंत ऋतु के आते ही प्रकृति खुशियों से झूम उठती है। सभी के मनो में एक अलग ही प्रकार की उत्तसाह और आनंद देखने को मिलती है। चारों तरफ का वातावरण काफी सुखद हो जाता है। सुबह की शुरूवात चिड़ियों की चहकने और कोयल की मीठी आवाज के साथ होती है। वसंत ऋतु के आगमन से शर्दियों में कमी हो जाती है। और लोगो के अंदर उत्साह लाती है।

वसंत ऋतु पर निबंध 1000 शब्दों में | Basant Ritu Essay In Hindi 1000 Words

Basant Ritu Essay In Hindi

Basant Ritu Essay In Hindi : इस बारे में हम बात करें तो मैं आपको बता दूं कि वसंत ऋतु सभी ऋतुओं से अच्छी होती है। वैसे तो हर ऋतुओं के प्रति लोगों के मन में उमंग और उत्साह होता है। परंतु वसंत ऋतु के आते ही मनुष्य के साथ-साथ पक्षी, जंतु, पेड़, पौधे, नदी, खेत, बगीचा सभी खिल उठते है। सारा वातावरण काफी सुखमय हो जाता है। ऐसा प्रतीत होता है कि हर दिशा प्रेम मग्न हो गया हो।

अब आईए, वसंत ऋतु के बारे में विस्तार पूर्वक जानते है।

वसंत ऋतु क्या है | Spring Season in Hindi

प्राचीन समय के अनुसार मौसमों को छह भागो में बाटा गया है। जो कि इस प्रकार है।

•वसंत ऋतु (Spring season)
•ग्रीष्म ऋतु (Summer season)
•वर्षा ऋतु (Raining season)
•शरद ऋतु (Autumn season)
•हेमंत ऋतु (Pre Winter season)
•शिशिर ऋतु (Winter season)

परंतु, भारतीय मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने मौसम को चार भागों में बाटा है।

•शीत ऋतू
•ग्रीष्म ऋतु
•वर्षा ऋतू
•शरद ऋतु

इन्ही सभी ऋतुओं में से एक है वसंत ऋतु। जिसे की इन सभी ऋतुओं का राजा कहा जाता है। वसंत ऋतु को कई लोग, कई जगहों पर ऋतुराज भी कहते है। वसंत ऋतु को अंग्रेजी में Spring Season कहते है। वसंत ऋतु की शुरुआत सर्दियों के बाद और गर्मियों से पहले होती है। शीत ऋतु के आगमन से, प्रकृति पूरी हरि भरी हो जाती है। वातावरण काफी सुहाना और सुखद हो जाता है। जीव-जंतु सभी के अंदर अलग प्रकार की उत्साह और उमंग देखने को मिलती है।

खेत और बगीचे फसल और फूलों से खिल उठते हैं। लोगों के अंदर उमंग और उत्साह देखने को मिलती है। सदियों से सिकुड़ते लोगों को राहत मिलती है। वसंत ऋतु से हिंदुत्व नव वर्ष का आगमन होता है। और इसलिए वसंत ऋतु पर सभी घरों में रंगोलिया बनाई जाती है। रंग-बिरंगे पकवान बनाए जाते हैं। स्वादिष्ट स्वादिष्ट मिठाइयां बनाई जाती है। और एक दूसरे के बीच मिठाइयां और उपहार का आदान-प्रदान कर हिंदुत्व नव वर्ष की शुभेच्छा दी जाती है।

वसंत ऋतु कब आती है | Vasant Ritu Kab Aati Hai

वसंत ऋतु कब आती है? कि बात करू, तो मैं बता दू कि वसंत ऋतु का समय सर्दी के बाद और गर्मी से पहले का होता है।अर्थात वसंत ऋतु के समय में ना तो ज्यादा सर्दी होती है और ना ही ज्यादा गर्मी होती है। यह इन दोनों के बीच का समय होता है। हिंदी महीने की बात करें, तो यह मुख्य रूप से चैत्र और वैशाख के मध्य का समय होता है। वसंत ऋतु के आगमन से खेतों में सरसों और गेहूं की खेती होती है। वसंत ऋतु के आगमन से ही आम के पेड़ मंजर से लग जाते हैं।

वसंत ऋतु कब आती है में अंग्रेजी महीना की बात करूं। तो वसंत ऋतु (spring season) अंग्रेजी महीना में February के अंतिम सप्ताह से शुरू हो जाती है। या कभी-कभी मार्च से भी वसंत ऋतु का प्रारंभ होता है। और इस ऋतु यानी सीजन का समापन April में होता है। जब सर्दियों का मौसम समाप्त होने लगता है। तो तभी से वसंत ऋतु का प्रारंभ होता है। और जब गर्मियो का मौसम प्रारंभ होने लगता है। तो उसे समय वसंत ऋतु का मौसम समाप्त होने लगता है। इसलिए कहा जाता है कि वसंत ऋतु का समय गर्मी और सर्दी के बीच का होता है।

ये भी पढ़ें।

वसंत ऋतु पर 10 वाक्य | 10 Lines on Spring Season in Hindi

शिष्टाचार पर 10 वाक्य | 10 Lines on Shishtachar in Hindi

Swami Vivekanand Per Nibandh | स्वामी विवेकानंद के सिद्धांत

वसंत ऋतु में कौन से त्योहार आते हैं?

वसंत ऋतु में आने वाले त्योहार, जैसा कि हमें पता है कि भारतीय संस्कृति में त्योहारों का कितना महत्व है। और जब वसंत ऋतु आती है, तो वैसे ही लोगों का जीवन उमंग और उत्साह से भरा होता है। और ऐसे में वसंत ऋतु में आने वाले त्योहार काफी महत्वपूर्ण होते है। सभी लोग इन त्योहारों को काफी उमंग और उत्साह के साथ मनाते हैं।

आईए जानते हैं। वसंत ऋतु में कौन-कौन से त्योहार आते हैं।

वसंत ऋतु में आने वाले त्योहार:

Basant Ritu Essay In Hindi : वसंत ऋतु में कई सारे त्यौहार आते हैं। जो कि भारतीय संस्कृति में काफी महत्व रखते हैं। वसंत ऋतु में आने वाले त्योहार कुछ इस प्रकार से हैं। वसंत ऋतु मे वसंत पंचमी के दिन माँ सरस्वती की पूजा होती है। इसके आलवे शिवरात्रि, होली, गुड़ी पड़वा, बैसखी, राम नवमी,हनुमान जयंती, इत्यादि जैसे महत्वपूर्ण त्योहार वसंत ऋतु में आते हैं। और इन सभी त्योहारों का हमारे भारतीय संस्कृति में बहुत महत्व है।वसंत ऋतु में मुख्य रूप से, बसंत पंचमी, शिवरात्रि, होली, गुड़ी पड़वा, इन सभी पर्वों का बहुत महत्व हैं।

वसंत ऋतु की विशेषताएं | वसंत ऋतु का वर्णन

(Vasant Ritu Ki Visheshtaye), वसंत ऋतु की विशेषता की बात करूं तो, वसंत ऋतु खुद में ही काफी विशेष है। वसंत ऋतु छह ऋतुओं में से एक ऋतु है। सभी ऋतुओं की अपनी अपनी अलग-अलग खासियत है। परंतु वसंत ऋतु की बात ही निराली है। यह ऋतू सभी ऋतुओं से काफी अलग और काफी लोकप्रिय ऋतू है। वसंत ऋतु का आगमन मार्च से अप्रैल यानी चैत्र से वैशाख के बीच होता है। वसंत ऋतु अपने साथ ढेर सारी खुशियां लाती है। वसंत ऋतु एक खूबसूरत प्रकृति और एक सुखद वातावरण के साथ आती है।

  1. वसंत ऋतु के आगमन से पतझड़ हुए पेड़ों पर नए पत्ते खेल उठाते हैं।
  2. जहां खेतों में फासले लहराती है वही बगीचे में कई सारे रंग-बिरंगे फूल खिल उठते हैं।
  3. वसंत ऋतु प्रकृति के साथ-साथ सभी के जीवन में भी खुशियां और हरियाली लेकर आती है।
  4. वसंत ऋतु मैं कई सारे त्यौहार भी आते हैं। जिसमें से दो-तीन मुख्य त्योहार हैं, वसंत पंचमी, होली, गुड़ी पड़वा।
  5. वसंत ऋतु से ही हिंदुत्व नव वर्ष का आगमन हो जाता है इसलिए वसंत ऋतु की शुरुआत लोग मिठास के साथ करते हैं।
  6. सभी अपने घर में रंग-बिरंगे स्वादिष्ट मिठाइयां बनाते हैं, नए और चमकीले कपड़े पहनते हैं और लोगों को उपहार और मिठाइयां देकर वसंत ऋतु और नव वर्ष की शुभेच्छा देते हैं।
  7. वसंत ऋतु किसानों के लिए काफी सुनहरा मौसम होता है वसंत ऋतु में किसान अपने खेतों में सरसों और गेहूं के फसल लगते हैं। और पूरा खेत गेहूं और सरसों के फसलों से लहराता हुआ नजर आता है।
  8. हर तरफ एक सुखद वातावरण सा प्रतीत होता है।
  9. मनों में खुशियों की लहर उठती है नदी समुद्र पेड़ पौधे जीव जंतु सभी खुशियों से झूम उठते हैं।
  10. सुबह की शुरुआत चिड़ियों के चहकने और कोयल के मीठी-मीठी आवाजों से होती है।
  11. वसंत ऋतु की हर सुबह अपने साथ एक तंदुरुस्ती लेकर आती है सर्दियों से सिकुड़ हुए लोगों के अंदर एक अलग प्रकार फुर्ती और उत्साह लेकर आती है।
  12. वसंत ऋतु के आगमन से लोगों को ठंड से काफी राहत मिलती है। और आसमान में छाए ठंड के बादल हटने लग जाते हैं और पूरी प्रकृति खिल उठती है।
  13. इसके साथ ही दिन की शुरुआत और शाम के सूर्यास्त से आसमान गुलाबी और नारंगी रंगों से रंग उठता है।
  14. हर तरफ स्वर्ग सा प्रतीत होता है। ऐसा प्रतीत होता है कि हर दिशा प्रेम मगन हो गया हो।
  15. वसंत ऋतु क्या आगमन से ही आम के पेड़ मंजरों से लद जाते हैं।

वसंत ऋतु का महत्व | Vasant Ritu Ka Mahatva

Basant Ritu Essay In Hindi

Basant Ritu Essay In Hindi : अगर हम वसंत ऋतु के महत्व के बारे मैं बात करे, तो मैं आप सभी को बता दूं कि हमारे जीवन में जैसे सभी ऋतुओं का अपना-अपना योगदान है। इस तरह वसंत ऋतु का भी हमारे जीवन में इन सभी से ऊपर एक विशेष योगदान है। जहां लोग वसंत ऋतु से पूर्व कड़ाके की सर्दी से सिकुड़े होते हैं। लोगों के जीवन में उत्साह की कमी हो जाती है, और वही वसंत ऋतु के बाद जो भयानक गर्मी का सामना हमें करना पड़ता है। लोगों को गर्मी से जो अनेक तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वही जब सर्दी के बाद और गर्मी से पहले वसंत ऋतु का समय आता है।

तो लोगों को इन सभी चीजों से राहत मिलती है। इसलिए ऐसा कहा जाता है की वसंत ऋतु का हमारे जीवन में एक विशेष योगदान है। क्योंकि वसंत ऋतु के आगमन से हमें सर्दियों से और गर्मियों की परेशानियों से काफी राहत मिलती है। इस मौसम में प्रकृति का एक अलग ही रूप हमें देखने को मिलता है। ठंडी ठंडी हवाएं एकदम मस्त होकर चलती है। और बागों में चिड़ियों की चहकने और कोयल की कु कू की मधुर ध्वनि हमे सुनने को।मिलती है। और इनकी मधुर ध्वनि हमारे जीवन में एक मिठास लेकर आती है। इस मौसम में लोग अपने परिवार के साथ समय व्यतीत कर सकते हैं।

लोग अपने परिवार अपने मित्रों के साथ वसंत ऋतु के मौसम में पिकनिक पर जाते हैं, और अपने परिवार और अपने मित्रों के साथ एक यादगार समय व्यतीत करने का अवसर वसंत ऋतु अपने साथ लाती हैं। अगर हम बसंत ऋतु में किसानो की बात करें, तो वसंत ऋतु किसानों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। क्योंकि वसंत ऋतु में किसान अपने खेतों में सरसों और गेहूं की खेती करते हैं। और वसंत ऋतु में पूरा खेत पीले–पीले सरसों के फूलों से भरा होता है। और यह पीले पीले सरसों के फूल वसंत ऋतु को और भी खूबसूरत और प्रकृति और भी मनमोहन बना देती है।

वसंत ऋतु का लाभ | वसंत ऋतु से लाभ

वसंत ऋतु के आने से प्रकृति को काफी लाभ मिलता है। जैसा कि हमें पता है हमारे देश में पॉल्यूशन काफी बढ़ चुका है। लोग प्रकृति को नष्ट करने पर लगे हुवे है। इसी में जब बसंत ऋतु का मौसम आता है। तो प्रकृति को काफी लाभ मिलता है। पतझड़ होने के कारण सभी पेड़ पौधों से सारे पत्तियां नष्ट हो जाती हैं, और जब वसंत ऋतु आता है। तो पेड़ों पर हरे-हरे पत्ते आने शुरू हो जाते हैं। और एक ठंडी और शीतल हवा हमें मिलती है। जो की हमारे सेहत (स्वस्थ्य) के लिए काफी लाभदायक होती है।

वसंत ऋतु के आगमन से हमारा वातावरण काफी साफ–सुथरा और सुखद हो जाता है। और लोगों के जीवन में एक उमंग और उत्साह देखने को मिलती है। क्योंकि वसंत ऋतु से पहले सर्दियों का मौसम रहता है। अर्थात से शिशिर ऋतू रहता हैं। इसलिए लोग ठंड के वजह से काफी सिकुड़े और आलसी हो जाते हैं। और इसी में जब वसंत ऋतु का आगमान होता है। तो, लोगों के अंदर एक तंदुरुस्ती और उत्साह आ जाती है। जिससे लोग अपने दिनचर्या में काफी सुधार करते हैं। और अपने जीवन को एक सही सलीके के साथ जीना पुनः प्रारंभ करते हैं।

वसंत ऋतु से हानि

वसंत ऋतु से वैसे कोई विशेष हानि तो हमें नहीं मिलती है। परंतु मौसम में अचानक परिवर्तन के कारण, अर्थात वसंत ऋतु से पहले सर्दी का मौसम रहता है, और उसके तुरंत बाद जब वसंत ऋतु का आगमन होता है। तो मौसम में परिवर्तन होता है। इस कारण लोगों को सर्दी, खांसी, बुखार, टाइफाइड, जैसे बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए वसंत ऋतु के मौसम में लोगों को ज्यादा से ज्यादा परहेज करना चाहिए, और अपने स्वास्थ्य का ज्यादा से ज्यादा ध्यान रखना चाहिए। इसके अलावा वसंत ऋतु से और कोई भी हानि नहीं है।

उपसंहार

वसंत ऋतु शब ऋतुओं से बहुत अलग और बहुत खास है। वसंत ऋतु प्रकृति के लिए एक अच्छा वरदान के रूप में है। जो प्रकृति में जान डाल देती है। वसंत ऋतु के आते ही चारो तरफ अलग प्रकार की अनुभूति प्रतीत होती है। आसमान से लेकर जमीन तक खिल उठता है। पेड़–पौधे, नदी–तालाब, जीव–जंतु सभी झूमने लगते है। ठंडी ठंडी हवाएं मस्त होकर चलती है। वातावरण में मिठास होती है। वसंत ऋतु के आगमन से ही आम और लिची जैसे स्वादिष्ट फलों का सीजन पुनः प्रारंभ हो जाता है। वसंत ऋतु को और भी मनमोहक खेतो में लगे सरसों के पीले पीले फूल बना देते है।

वसंत ऋतु पर मेरे विचार

Basant Ritu Essay In Hindi

Basant Ritu Essay In Hindi : वसंत ऋतु पर मेरे विचार काफी सकारात्मक है। मै एक गांव की रहने वाली हूं। और वसंत ऋतु की खूबसूरती सबसे ज्यादा आपको गांव में ही देखने को मिलती है। इसलिए मुझे वसंत ऋतु और सभी ऋतुओं से ज्यादा पसंद है। मुझे इस ऋतु में सबसे ज्यादा पसंद कोयल की कु कू की आवाज लगती है। जो मेरे सुबह को और भी खुबसूरत बना देती है। इसके साथ ही वसंत ऋतु में जब पतझड़ के बाद पेड़ों पर हरे हरे पत्ते आने लगते है, वो देखकर मुझे काफी प्रसन्नता होती है।

वसंत ऋतु पर खेतो में लगे पीले पीले सरसों के फूल मेरे मन को मोह लेते हैं। आम मेरा सबसे पसंदीदा फल है, और मेरे इस सबसे पसंदीदा फल का पुनः प्रारंभ हो जाता है। वसंत ऋतु पर मैं काफी परहेज भी करती हूं। क्योंकि वसंत ऋतु में अचानक मौसम के परिवर्तन के कारण सर्दी, खांसी, बुखार, टाइफाइड, जैसी बीमारियां होने की काफी संभावना होती है। इसलिए मैं इस ऋतु में काफी परहेज भी करती हैं।इसलिए वसंत ऋतु मुझे अन्य ऋतुओं की तुलना में मुझे अधिक प्रिय है।

FAQs: Frequently Asked Questions on Spring Season

वसंत ऋतु कौन से महीने में आती है?

फरवरी में आती है और अप्रैल तक रहती है।

क्या वसंत ऋतु में बारिश होती है?

हाँ, वसंत ऋतु में बारिश होती है।

वसंत ऋतु में कौन सा पक्षी गाता है?

वसंत ऋतु में कोयल गाती है।

वसंत ऋतु में कौन सा पक्षी नाचता है?

मोर

वसंत ऋतु क्यों पसंद है?

वसंत ऋतु मे मौसम सुहावना रहने की वजह से वसंत ऋतु सभी को पसंद होती है।

इस तरह की हिन्दी निबंध या और सभी जानकारी के लिए Suchna Kendra से जुड़े रहे। और हमारे Telegram Channel को जरूर join करे।

Share This Post:

Leave a Comment