बेहतरीन फिल्म अभिनेता विक्रांत मैसी का सम्पूर्ण जीवन परिचय

विक्रांत मैसी का जीवन परिचय: नमस्कार दोस्तों। आज के इस आर्टिकल में हम बात करेंगे, अभी के दौर का सबसे बेहतरीन अभिनेता जिसने अपने अभिनय के दम पर कई सारे अवार्ड्स अपने नाम किए हैं। और लोगों के दिल में अपना जगह बना लिया है। जी हां आज हम विक्रांत मैसी के बारे में बात करेंगे और इनसे जुड़ी सारी जानकारी आप लोगों को देने का प्रयास करेंगे। तो कृपया इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े।

Table of Contents

विक्रांत मैसी का संछिप्त जीवन परिचय

Name:Vikrant Massey
Birth Place:Mumbai, India
Date of Birth:03/04/1987
Profession:Actor
Age:36 years (22 February 2024)
Religion:Christian
Father Name:Jolly Massey
Mother Name:Anna Massey
Brother Name:Mohsin Massey
Marital Status:Married
Spouse:Shital Thakur
NationalityIndian
Height:5 feet 9 inches
Present Address:Mumbai, Maharastra
Hometown:Mumbai, Maharastra
SchoolSt. Anthony’s High School, Mumbai
CollegeR. D. National College of Arts and Science
Total Income:20 – 25 Crore
Twitter Handle (X):View
Instagram Profile:View
Our Telegram Channel:Click Here

विक्रांत मैसी का जीवन परिचय | Vikrant Massey Biography in Hindi

विक्रांत मैसी भारतीय सिनेमा जगत के बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक बहुत ही लोकप्रिय हैंडसम और टैलेंटेड अभिनेता है। इन्होंने अपने दमदार एक्टिंग के दम पर कई सारे हिट फ़िल्में और वेब सीरीज दिए है। इनका जन्म 3 अप्रैल 1987 में महाराष्ट्र के नागभीड़ जिला चंद्रपुर में एक ईसाई परिवार में हुआ था। यह अभी तकरीबन 36 साल के हैं। इनके नाम कई सारे फिल्म फेयर अवार्ड है। इन्हें बचपन से ही डांसिंग और एक्टिंग करने का शौक था।

जब यह 7 साल के थे तब से ही इन्होंने डांसिंग और थिएटर में अपनी एक्टिंग का परफॉर्मेंस किया करते थे। यह एक बेली डांसर भी है। इन्होंने मिर्जापुर वेब सीरीज में बबलू पंडित का किरदार निभाया था। और इस किरदार में इन्होंने जान फूंक दिया था। और अपने एक्टिंग से लाखों प्रशंसकों का दिल जीत लिया था। इन्होंने 2023 में आई मूवी “12th fail” में आईपीएस मनोज कुमार शर्मा का किरदार निभाया था। और इस मूवी में इन्होंने अपनी एक्टिंग का ऐसा मिसाल पेश किया कि यह काफी ज्यादा लोकप्रिय अभिनेता बन गए।

Read Also :

मनोज मुंतशिर का जीवन परिचय, जानें कैसे बने शुक्ला से मुंतशिर

मेधा शंकर का जीवन परिचय (12th Fail) मूवी से बनायी अपनी पहचान

“12 fail” मूवी को बहुत सारे अवार्ड से सम्मानित किया गया था। और विक्रांत मैसी को दमदार अभिनय की वजह से इन्हें बेस्ट एक्टर का अवार्ड भी मिला था। यह मूवी काफी चर्चा में रहा और कम बजट में बनकर भी करोड़ों का कलेक्शन किया था। विक्रांत मैसी को इस मूवी में काम करने और उनके दमदार एक्टिंग के वजह से दर्शको ने इनका खूब तारीफ किया था।

विक्रांत मैसी जन्म स्थान

विक्रांत मैसी का जीवन परिचय

विक्रांत मैसी का जन्म महाराष्ट्र के नागभीड़ जिला चंद्रपुर में 3 अप्रैल 1987 में एक मध्यम वर्गीय ईसाई परिवार में हुआ था। इनके पिताजी मुंबई में एक बिजनेसमैन है, जिसकी वजह से इन लोगों की भी मुंबई में ही रहना पड़ा। इनका प्रारंभिक शिक्षा मुंबई में पूरा हुआ था। इनका राष्ट्रीयता भारतीय है तथा इनका धर्म ईसाई है।

विक्रांत मैसी का परिवार

विक्रांत मैसी का जीवन परिचय: विक्रांत मैसी के पिताजी का नाम जॉली मैसी है। जो पेशे से एक बिजनेसमैन है। इनके पिताजी के मुंबई में खुद का बिजनेस है। इनके माता जी का नाम आमना मैसी है। जो एक कुशल गृहणी है। इनका एक भाई भी है। जिनका नाम मोहसिन मैसी है। इनका कोई बहन नहीं है। इन्होंने शीतल ठाकुर नाम की एक लड़की से 2022 में शादी किया था। शीतल ठाकुर पेशे से एक एक्ट्रेस है। यह दोनों ‘ब्रोकन बट ब्यूटीफुल’ वेब सीरीज में साथ में काम कर चुके हैं। विक्रांत मैसी के पिताजी ईसाई धर्म को मानते हैं। परंतु इनकी माता सिख धर्म को मानती है। इनका पूरा परिवार ईसाई धर्म में आस्था रखते हैं।

विक्रांत मैसी का शिक्षा

विक्रांत मैसी ने अपने स्कूल की पढ़ाई सेंट एंथोनी स्कूल से 12th तक का पढ़ाई पूरा किया। इसके बाद इन्होंने स्नातक की पढ़ाई आरडी नेशनल कॉलेज आफ आर्ट्स एंड साइंस बांद्रा से अपनी स्नातक की डिग्री को पूरा किया। इन्हें बचपन से ही एक्टिंग और डांसिंग का बहुत शौक था। जिसके वजह से इन्होंने शामक दावर के यहां डांस सीखने के लिए एडमिशन ले लिया। और डांस सिखते-सिखते कोरियोग्राफी भी करने लग गया। 7 साल की उम्र से ही इन्होंने थिएटर में काम करना शुरू कर दिया था।

विक्रांत मैसी का शारीरिक संरचना

विक्रांत मैसी लंबा, गोरा और सुंदर दिखने में है। इनका हाइट 5 फुट 9 इंच है, इनका वजन 75 किलोग्राम है। इनके बालों का रंग काला है। तथा इनके आंखों का रंग भूरा है। और इनका चेहरे का रंग गोरा है। यह साड़ी खूबियां इन्हें बहुत ही सुंदर बनाता है।

विक्रांत मैसी का पसंद

विक्रांत मैसी का जीवन परिचय

विक्रांत मैसी को वैसे तो बहुत कुछ पसंद है। परंतु इन्हें सबसे ज्यादा डांस करना पसंद है। इन्हें बेली डांस भी करना काफी पसंद है। इन्हें खाने का भी बहुत शौक है, परंतु इनका पसंदीदा भोजन पालक पनीर और राजमा चावल है। इन्हें फिल्में देखना भी पसंद है। इनका पसंदीदा अभिनेता अजय देवगन, इरफान खान, केके मेनन और पंकज कपूर है। और पसंदीदा अभिनेत्री तब्बू है। इनका पसंदीदा फिल्में ‘हम दिल दे चुके सनम’ और ‘वास्तव’ है इन्हें क्रिकेट खेलने और घूमने का भी बहुत शौक है।

विक्रांत मैसी गर्लफ्रेंड और अफेयर्स

विक्रांत मैसी एक लंबा और सुंदर एक्टर है। जिसके वजह से इनके चाहने वालो की कमी नहीं है। इनका एक गर्लफ्रेंड थी। जिनका नाम शीतल ठाकुर है। ये एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे थे। और फिर इन्होंने 2019 में इंगेजमेंट कर लिया। विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर ‘ब्रोकन बट ब्यूटीफुल’ वेब सीरीज के दौरान मिला था। इन दोनों ने इस वेब सीरीज में साथ में स्क्रीन शेयर किया था। और यही से इन दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ता गया। और फिर इन्होंने 2022 में शादी के बंधन में बंध गया।

विक्रांत मैसी सोशल मीडिया अकाउंट

विक्रांत मैसी सोशल मीडिया से हमेशा जुड़े रहते हैं। और अपने नए-नए प्रोजेक्ट्स का अपडेट अपने फैंस को देते रहते हैं। इनको सोशल मीडिया पर चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। 12th फेल मूवी के बाद तो इनके और भी ज्यादा फैंस पसंद करने लग गए हैं। इनको इंस्टाग्राम पर 2.5 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। इन्हें ट्विटर पर 90.5k लोग फॉलो करते है। इनका फेसबुक अकाउंट भी है। जिन पर इन्हें 42.8k लगभग लोग फॉलो करते हैं।

विक्रांत मैसी का एक्टिंग करियर

विक्रांत मैसी का जीवन परिचय: विक्रांत मैसी अभी के दौड़ के सर्वोत्तम अभिनेताओं में से एक है। जिन्होंने अपने एक्टिंग के दम पर लाखों लोगों के दिल में अपना जगह बना लिया है। इन्हें बचपन से ही डांस करने का शौक था। ये बचपन से ही थिएटर में काम किया करता था। इन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 2004 में “कहां हूं मैं” एक धारावाहिक टेलीविजन से शुरू किया था। इसके बाद इन्होंने कई सारी धारावाहिक सीरियल जैसे ‘धर्मवीर’, ‘बालिका वधू’ और ‘कबूल है’ मैं काम किया है। इन्होंने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत फिल्म “लुटेरा से साल” 2013 में डेब्यू किया था।

जिसमें इन्होंने देवदास मुखर्जी का किरदार निभाया था। इसके बाद इन्होंने कई सारे फ़िल्में और वेब सीरीज में भी काम किया। इन्होंने “दिल धड़कने दो”, “ए डेथ इन द गंज”, “छपाक” और “हाफ गर्लफ्रेंड” में अपने शानदार अभिनय से सब का दिल जीत लिया था। परंतु इनका लोकप्रियता “ए डेथ इन द गंज” मूवी से मिला था। इन्होंने अपने बेहतरीन अभिनय से अपने अभिनय का लोहा मनवाया। इसके बाद इन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। इन्होंने “मिर्जापुर” और “क्रिमिनल जस्टिस” वेब सीरीज में भी शानदार एक्टिंग करके दर्शकों का दिल जीत लिया।

विक्रांत मैसी फर्स्ट मूवी

विक्रांत मैसी का जीवन परिचय

विक्रांत मैसी ने अपने फिल्मी एक्टिंग करियर की शुरुआत ‘लूटेरा’ मूवी से किया था। इस मूवी को 2013 में रिलीज किया गया था। इस मूवी में विक्रांत मैसी के अलावा रणवीर सिंह और सोनाक्षी सिन्हा भी थे। यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई करके हिट हुआ था। इस मूवी को विक्रमादित्य मोटवाने ने डायरेक्ट किया था। इस मूवी को ओ• हेनरी, भवानी अय्यर और अनुराग कश्यप ने लिखा था। यह मूवी 2 घंटा और 16 मिनट का था। इस मूवी में जबरदस्त गाने और रोमांस देखने को मिला था। इस मूवी को आप हॉटस्टार और यूट्यूब पर फ्री में देख सकते हैं। इस मूवी का आईएमडीबी रेटिंग 7.4/10 था।

विक्रांत मैसी फर्स्ट वेब सीरीज

विक्रांत मैसी का पहला वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ है। जिसमें इन्होंने बबलू पंडित का किरदार निभाया था। इस वेब सीरीज में इनके अलावा पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु शर्मा, अली फजल और विजय वर्मा ने अभिनय किया है। इस वेब सीरीज में अभिनेत्री राशिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी, हृषिता गौर, इशा तलवार और श्रिया प्लागोंकर ने अभिनय किया है। इस वेब सीरीज को 2018 में रिलीज किया गया था। जो मिर्जापुर शहर के दबंगों का कहानी है। यह काफी लोकप्रिय वेब सीरीज बन गया है। और आज हर एक के जुबां पर इसका नाम है।

विक्रांत मैसी टीवी शो लिस्ट

विक्रांत मैसी ने कई सारी टीवी शो में काम कर चुके हैं। जो इस प्रकार है। 1. कहां हूं मैं 2. बालिका वधू 3.बाबा ऐसो वर ढूंढो 4. कुबूल है 5. ये है आशिकी 6. अजब गजब घर जमाई 7. धर्मवीर 8.धूम मचाओ धूम 9. गुमराह।

विक्रांत मैसी मूवी लिस्ट

विक्रांत मशीन द्वारा किया गया फिल्म इस प्रकार है।

  1. लूटेरा (2013)
  2. कांची द अनब्रेकेबल (2014)
  3. सबसे अच्छी प्रेमिका (2014)
  4. दिल धड़कने दो (2015)
  5. ए डेथ इन द गंज (2016)
  6. लिपस्टिक अंडर माय बुर्का (2016)
  7. हाफ गर्लफ्रेंड (2017)
  8. कार्गो (2019)
  9. छपाक (2020)
  10. डॉली किटी और वो चमकते सितारे (2020)
  11. गिन्नी वेड्स सन्नी (2020)
  12. 14 फेरे (2021)
  13. हंसी दिलरुबा (2021)
  14. रामप्रसाद की तेरहवीं (2021)
  15. स्विच (2021)
  16. लव होस्टल (2022)
  17. गैस लाइट (2023)
  18. 12th Fail (2023)

विक्रांत मैसी वेब सीरीज लिस्ट

  1. राइज (2017)
  2. मिर्जापुर (2018)
  3. ब्रोकेन बट ब्यूटीफुल (2018)
  4. मेड इन हेवन (2019)
  5. क्रिमिनल जस्टिस (2019)
  6. ब्रोकेन बट ब्यूटीफुल 2 (2019)
  7. फोरेंसिक (2020)

विक्रांत मैसी आने वाली फिल्म

विक्रांत मैसी का जीवन परिचय

विक्रांत मैसी का 2024 में आने वाली फिल्म का नाम “द साबरमती रिपोर्ट” है। जो एक सच्ची घटना पर आधारित है। इस मूवी में अभिनेत्री राशि खन्ना और रिद्धि डोगरा भी देखने को मिलेगा। इस मूवी को रंजन चंदेक डायरेक्ट कर रहा है। इस मूवी को 3 मई 2024 को रिलीज किए जाने का संभावना है। इनका एक और मूवी 2025 में आने वाली है जिसका नाम “सेक्टर 36” है। यह एक ड्रामा मूवी होगा। इस मूवी में विक्रांत मैसी के साथ दीपक डोबरियाल भी देखने को मिलेगा। इस मूवी को आदित्य निंबालकर डायरेक्ट करेंगे। [विक्रांत मैसी का जीवन परिचय]

विक्रांत मैसी अवार्ड्स

विक्रांत मैसी अपने शानदार अभिनय और शानदार पर्सनैलिटी के चलते जाना जाता है। इन्होंने अपने अभिनय के दम पर कई सारे अवार्ड अपने नाम किया है जो इस प्रकार है।

  1. इंडियन टेलीविजन अवॉर्ड (2008)
  2. जी रिश्ते अवॉर्ड (2013) कबूल है
  3. फिल्म फेयर अवॉर्ड (2016) लिपस्टिक अंडर माय बुर्का
  4. बेस्ट परफॉर्मेंस मेल एक्टर अवॉर्ड (2017) ए डेथ इन द गंज
  5. इंडियन टेलीविजन अवॉर्ड (2019) क्रिमिनल जस्टिस
  6. सहायक अभिनेता अवॉर्ड (2021) छपाक
  7. फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवॉर्ड फोर बेस्ट एक्टर (2023) 12th Fail

विक्रांत मैसी 12th Fail मूवी

विक्रांत मैसी 2023 में 12th Fail मूवी में काम किया। जो एक सच्ची घटना पर आधारित फिल्म था। इस मूवी में इन्होंने डॉक्टर विकास दिव्यकीर्ति सर का छात्र आईपीएस मनोज कुमार शर्मा का किरदार निभाया था। इस मूवी में मनोज कुमार के जर्नी और संघर्षों को दिखाया गया है। इस मूवी में मेधा शंकर, आनंद भी जोशी और अंशुमान पुष्कर भी देखने को मिला था। यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन करके सुपरहिट हुआ था। इस मूवी को कई सारे अवार्ड भी दिया गया था। इस मूवी को विधि विनोद चोपड़ा ने लिखा है। और निर्देशित किया था। यह मूवी 2 घंटा 20 मिनट का है।

विक्रांत मैसी विज्ञापन

विक्रांत मैसी अपने अभिनय करियर के अलावा कई सारे विज्ञापन में भी काम किए हैं। इन्होंने लेंसकार्ट, कॉर्नेटो, कैंडबरी, आइसीआइसीआइ बैंक, नेस्केफ, लोंगिनस और सैमसंग गैलेक्सी जैसे विज्ञापन में भी काम किए हैं।

विक्रांत मैसी कुल संपत्ति

विक्रांत मैसी को कमाई करने के कई सारे जरिया है। यह फिल्म, वेब सीरीज, विज्ञापन और इवेंट्स से करोड़ कमाई कर लेते हैं। ऐसे में इनका संपत्ति का सटीक रूप से जान पाना काफी मुश्किल है। क्योंकि इनका संपत्ति बार-बार बदलते रहता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इनका कुल संपत्ति 20 करोड़ के आसपास अनुमान लगाया गया है।

विक्रांत मैसी का रोचक जानकारियां

  • विक्रांत मैसी के परिवार में पांच लोग हैं। उनके माता-पिता भाई और पत्नी है।
  • इन्होंने अपने करियर की शुरुआत थिएटर से किए था। यह एक मॉडल भी है। इन्होंने कई ब्रांड के लिए रैंप वॉक किए हैं।
  • यह एक अच्छे डांसर भी है। इन्हें बेली डांस भी करने आता है।
  • विक्रांत मैसी ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत ‘लूटेरा’ मूवी से किया था।
  • इन्हें क्रिकेट खेलना और ट्रैवल करना काफी पसंद है।
Courtesy: SonyMusicIndiaVEVO

निष्कर्ष

आज के इस आर्टिकल में हमने विक्रांत मैसी का जीवन परिचय के बारे में आप लोग को जानकारी देने का प्रयास किया है। और इनसे जुड़ी और भी जानकारी आज के इस आर्टिकल में हमने आप लोग को देने का प्रयास किया है। आशा करता हूं कि आप लोगो को यह आर्टिकल पढ़ कर अच्छा लगा होगा। अगर आप लोगो को भी इनसे जुड़ी और भी जानकारी है। तो आप हमें कमेंट बॉक्स में कमेंट कर सकते हैं। ताकि हम इसे जल्दी अपडेट करने की कोशिश करेंगे।

FAQs:

Q. विक्रांत मैसी के करियर चेंजिंग वेब सीरीज कौन सी है?

मिर्जापुर

Q. क्या विक्रांत मैसी महाराष्ट्रीयन है?

जी हां। विक्रांत मैसी महाराष्ट्रीयन है। इनका जन्म मुंबई में हुआ था, जो महाराष्ट्र में पड़ता है।

Q. हीरो विक्रांत कौन है?

विक्रांत एक भारतीय अभिनेता है। ये बॉलीवुड में काम करता है।

Q. विक्रांत मैसी के पत्नी का नाम क्या है?

विक्रांत मैसी के पत्नी का नाम शीतल ठाकुर है।

Q. विक्रांत मैसी कौन सि धर्म को मानते है?

विक्रांत मैसी ईसाई धर्म को मानते है।

इस आर्टिकल के माध्यम से हमने आपको आपके प्रश्न से संबंधित सभी जानकारी देने का प्रयास किया है। आशा करता हूं कि, मेरा यह आर्टिकल आप सभी के लिए उपयोगी साबित हुआ होगा। ऐसे ही और अन्य सभी जानकारी के लिए हमारे वेबसाइट Suchna Kendra से जुड़े रहे। और हमारे Telegram Channel अवश्य Join करें।

Share This Post:

Leave a Comment